कोलकाता, 9 मई । Shubhendu Adhikari oath CM : शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार अस्तित्व में आ गई।भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, माणिक साहा, हिमंत बिस्व सरमा सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने माखनलाल सरकार को सम्मानित किया
Shubhendu Adhikari oath CM : समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार को मंच पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। 98 वर्षीय माखनलाल सरकार राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े उन शुरुआती जमीनी नेताओं में रहे हैं, जिन्हें 1952 में जम्मू-कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्री ने शपथ ली
Shubhendu Adhikari oath CM : शुभेंदु अधिकारी इस पद तक पहुंचने वाले भाजपा के पहले नेता बन गए हैं। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भारतीय जनता पार्टी के 5 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं।
मंत्रियों के चयन में सामाजिक समीकरणों का बखूबी ध्यान रखा
Shubhendu Adhikari oath CM : भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रियों के चयन में सामाजिक समीकरणों का बखूबी ध्यान रखा और शुभेंदु की कैबिनेट में अलग-अलग समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया है। बता दें कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।
भवानीपुर और नंदीग्राम में बड़ी जीत
Shubhendu Adhikari oath CM : शुभेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में भवानीपुर और नंदीग्राम, दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर जीत हासिल की थी। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर सीट पर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया। वहीं नंदीग्राम सीट पर भी उन्होंने जीत दर्ज करते हुए कुल 1,27,301 वोट हासिल किए। मतगणना के दौरान भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी में कड़ी टक्कर हुई लेकिन अंत में बीजेपी नेता ने बाजी मार ली।
Shubhendu Adhikari oath CM : रिकॉर्ड मतदान ने बदली पूरी कहानी
बता दें कि इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान हुआ, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा है। पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 92.47 रहा।
Shubhendu Adhikari oath CM : बीजेपी ने राज्य में पहली बार स्पष्ट बहुमत के साथ
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस भारी मतदान और चुनावी नतीजों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति की तस्वीर बदल दी है। लोगों ने लंबे समय तक सत्ता में रही ममता बनर्जी सरकार को हटाने का फैसला किया और बीजेपी ने राज्य में पहली बार स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना ली।
Read More : महाराणा प्रताप : मेवाड़ का वो शेर, जब कहीं जाता तो करता था मिट्टी का तिलक, उसकी वीरता की कहानी अमर














