रायपुर,19 नवंबर । navjat ki khrid farokht : रायपुर में नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। निःशुल्क प्रसव और उपचार का झांसा देकर ओडिशा की गर्भवती महिला को रायपुर बुलाया गया और प्रसव के बाद उसके नवजात बच्चे को बेचने की कोशिश की गई। मामले में आजाद चौक पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में भी संलिप्तता के संकेत मिले हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
ओडिशा की गर्भवती महिला को मदद का झांसा देकर रायपुर बुलाया
navjat ki khrid farokht : प्रार्थिया सुंदरगढ़ निवासी (ओडिशा) ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गर्भावस्था के दौरान उसका संपर्क रायपुर निवासी कृतिका साहू से हुआ था। कृतिका ने उसे निःशुल्क प्रसव एवं उपचार कराने का झांसा देकर रायपुर बुलाया। रायपुर पहुंचने पर कृतिका ने उसकी मुलाकात गीतिका और अहिल्या से कराई। इसके बाद उसे गोगांव स्थित अहिल्या के घर में ठहराया गया।
नवजात शिशु को बेचने के बदले मोटी रकम दिलाने का प्रलोभन दिया
navjat ki khrid farokht : आरोप है कि तीनों महिलाओं ने प्रार्थिया की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके नवजात शिशु को किसी निःसंतान दंपत्ति को बेचने के बदले मोटी रकम दिलाने का प्रलोभन दिया। प्रार्थिया के इनकार करने पर उसे डराया-धमकाया गया।
प्रसव के बाद मां को बंधक बनाकर नवजात की बिक्री का प्रयास
navjat ki khrid farokht : आरोपियों द्वारा उसे धमकी दी गई कि प्रसव में हुए खर्च की भरपाई उसके बच्चे को बेचकर की जाएगी। 4 नवंबर 2026 को प्रसव के बाद आरोपियों कृतिका, गीतिका एवं अहिल्या ने षड्यंत्रपूर्वक उसे बुलाकर उसे बंधक बनाकर रखा था तथा उसकी बिना अनुमति के बच्चे को बेचने का प्रयास कर रही थीं। प्रार्थिया की शिकायत के अनुसार, तीनों महिलाओं ने षड्यंत्रपूर्वक उसे रायपुर बुलाया था और उसकी अनुमति के बिना नवजात शिशु को बेचने का प्रयास कर रही थीं।
थाना आजाद चौक में कृतिका साहू, गीतिका और अहिल्या के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध
navjat ki khrid farokht : मामले की शिकायत पर थाना आजाद चौक में कृतिका साहू, गीतिका और अहिल्या के विरुद्ध अपराध क्रमांक 307/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3), 143(4), 318(4) एवं 61 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मामले में संलिप्त तीनों महिला आरोपी गिरफ्तार
navjat ki khrid farokht : मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल थाना प्रभारी आजाद चौक को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त तीनों महिला आरोपियों कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव एवं गीतिका नाग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से मामले के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में भी संलिप्तता से जुड़ी जानकारी दी
navjat ki khrid farokht : प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में भी संलिप्तता से जुड़ी जानकारी दी है। इस खुलासे के बाद पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर उनके नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और पूर्व में की गई घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही इस अवैध गतिविधि में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की भी पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विवेचना के दौरान जिस किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आएगी, उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Read More : भोपाल पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य की, कांग्रेस ने आपत्ति जताई
















