रायपुर,19 नवंबर । navjaat khrid bikri mamle : नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक डॉक्टर और दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
अविवाहित गर्भवती महिलाओं को निशाना बनाया जाता था
navjaat khrid bikri mamle : जांच में सामने आया है कि आर्थिक रूप से कमजोर और अविवाहित गर्भवती महिलाओं को निशाना बनाकर प्रसव कराया जाता था तथा फर्जी डिस्चार्ज टिकट और दस्तावेज तैयार कर नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त की जाती थी। इस मामले में पूर्व में तीन महिला आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।.
महिला आरोपियों से पूछताछ के दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी
navjaat khrid bikri mamle : थाना आजाद चौक के अपराध क्रमांक 307/26 धारा 140(3), 143(4), 318(4), 61 बीएनएस के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में महिला आरोपी कृतिका साहू ,अहिल्या नामदेव, गीतिका नाग को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी। गिरफ्तार महिला आरोपियों से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी डॉ.खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव एवं अश्वनी शर्मा को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रहीं है।
आरोपियों की भूमिका
navjaat khrid bikri mamle : आरोपी डॉ. खिर सिंधु महानंद – आरोपी द्वारा नवजात शिशु के क्रेता (लाभार्थी) को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार किया जाता था तथा उक्त डिस्चार्ज टिकट महिला आरोपी कृतिका साहू को प्रदान किया जाता था। आरोपी द्वारा वर्ष 2026 में कुल 3 डिलीवरी होने तथा 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की जानकारी दी है। आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया के उपचार से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज एवं ओपीडी रिकॉर्ड रजिस्टर जप्त किया गया है।
आरोपी प्रकाश कुमार कौरव एवं अश्वनी शर्मा की भूमिका
navjaat khrid bikri mamle : आरोपी प्रकाश कुमार कौरव एवं अश्वनी शर्मा – आरोपी प्रकाश कुमार कौरव कंपाउंडर का कार्य करता था तथा आरोपी अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर कृतिका साहू, गीतिका नाग, अहिल्या महानंद एवं अन्य आरोपियों के साथ नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में संलिप्त था। आरोपियों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं एवं अविवाहित गर्भवती महिलाओं की तलाश कर उन्हें प्रसव हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जाता था।
नवजातों की खरीद-बिक्री कर रकम बांटते थे आरोपी
navjaat khrid bikri mamle : इसके पश्चात नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का सौदा कर उससे प्राप्त रकम का आपस में बंटवारा किया जाता था। आरोपी अश्वनी शर्मा द्वारा नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के एवज में रकम के लेन-देन का कार्य किया जाता था। प्रकरण की प्रार्थिया को भी इसी प्रकार प्रसव हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
संलिप्त अन्य व्यक्तियों की विस्तृत जांच
navjaat khrid bikri mamle : प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिंका एवं उनके द्वारा किए गए कृत्यों के संबंध में भी विस्तृत जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी – डॉ.खिर सिंधु महानंद उम्र 45 साल निवासी मोतीलाल नगर कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर। प्रकाश कुमार कौरव उम्र 45 साल निवासी म०न० सी 4 कपिस विहार अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर। अश्वनी शर्मा उम्र 38 साल निवासी रामकुंड विहार सी 09 थाना आजाद चौक जिला रायपुर।
Read More : नवजात की खरीद-फरोख्त का प्रयास 3 महिला आरोपी गिरफ्तार; अन्य बच्चों की बिक्री में संलिप्तता के भी संकेत
















