कटक 12 नवंबर । shri shri vishwavidyalaya : ओडिशा कटक में श्री श्री विश्वविद्यालय परिसर को 16 नवंबर को एक भव्य आध्यात्मिक और आधुनिक शैक्षणिक केंद्र की सौगात मिलने जा रही है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन नवनिर्मित 14 मंजिला आइकॉनिक टावर का उद्घाटन करेंगे। लिंगराज मंदिर की स्थापत्य शैली में निर्मित यह टावर प्राचीन हिंदू ब्रह्मांड विज्ञान, आधुनिक विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान और चिकित्सा शिक्षा का अनूठा संगम होगा।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
shri shri vishwavidyalaya : आध्यात्मिक गुरु, प्रख्यात मानवतावादी एवं श्री श्री विश्वविद्यालय कटक के आजीवन अध्यक्ष गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के ओडिशा दौरे के दौरान, श्री श्री विश्वविद्यालय परिसर कटक में नवनिर्मित आइकॉनिक टावर का उद्घाटन आगामी 16 नवंबर को किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
लिंगराज मंदिर की स्थापत्य शैली में बना भव्य टावर
shri shri vishwavidyalaya : प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर की स्थापत्य शैली में निर्मित इस भव्य इमारत में कुल 14 मंजिलें हैं, जो हिंदू ब्रह्मांड विज्ञान की अवधारणा ‘चौदह लोकों’ का प्रतिनिधित्व करती हैं। इनमें सात ऊर्ध्व लोक-सत्यलोक, तपलोक, जनलोक, महर्लोक, स्वर्गलोक, भुवर्लोक और भूलोक तथा सात अधोलोक-अतललोक, वितललोक, सुतललोक, तलातललोक, महातललोक, रसातललोक और पाताललोक शामिल हैं।
चौदह लोकों की अवधारणा पर बना आइकॉनिक टाव
shri shri vishwavidyalaya : इस टावर का कुल निर्मित क्षेत्रफल 3.25 लाख वर्ग फुट है। इसकी चौदहवीं मंजिल पर 226 दर्शकों की क्षमता वाला एक तारामंडल (प्लैनेटेरियम) बनाया गया है। टावर के शिखर पर स्थापित कलश की ऊंचाई 24 फीट है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की परिकल्पना से निर्मित यह इमारत प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं को आधुनिक विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जोड़ती है।
चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के एक प्रमुख केंद्र
shri shri vishwavidyalaya : उपराष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन के बाद इस टावर में चिकित्सा एवं आयुर्वेद की शिक्षा तथा अनुसंधान की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इससे यह चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा।
Read More : ताजमहल परिसर में पहुंचा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने स्मारक के अंदर शौचालय से किया रेस्क्यू















