श्री श्री विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, 720 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां

0
0
shri shri vishwavidyalaya
shri shri vishwavidyalaya

कटक, 15 नवंबर। shri shri vishwavidyalaya :  श्री श्री विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह में 720 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने विश्वविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई देता है। वहीं, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने विद्यार्थियों को ज्ञान, नेतृत्व और सेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Table of Contents

उपमुख्यमंत्री ने की श्री श्री विश्वविद्यालय सराहना

shri shri vishwavidyalaya : “श्री श्री विश्वविद्यालय में प्रवेश करते ही यहां का सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण मन में प्रसन्नता भर देता है। यहां पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई देती है।” यह बात ओडिशा के उपमुख्यमंत्री एवं समारोह के मुख्य अतिथि कनक वर्धन सिंहदेव ने श्री श्री विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह में कही।

450 स्नातक, 216 स्नातकोत्तर और 54 विद्यार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि

shri shri vishwavidyalaya : उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उत्साह और प्रसन्नता का विशेष उल्लेख किया। रविवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में कुल 720 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 450 स्नातक, 216 स्नातकोत्तर और 54 डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल थे। इसके अलावा, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 29 विद्यार्थियों को स्वर्ण, 24 को रजत और 17 को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह में वार्षिक रिपोर्ट पेश, मेधावियों को मिले स्वर्ण पदक

shri shri vishwavidyalaya : समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलसचिव शुभज्योति घोष के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) तेज परताप ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले शोधार्थियों को शपथ दिलाने के बाद उनकी डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके बाद स्नातक विद्यार्थियों ने भी शपथ ग्रहण की।

दीक्षांत समारोह में गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को किया संबोधित

shri shri vishwavidyalaya : इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी, समाजसेवी एवं ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीत कलाकार चंद्रिका कृष्णमूर्ति टंडन उपस्थित थीं। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आदेश गोयल तथा ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने भी समारोह को संबोधित किया। विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं आजीवन अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने भी दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित किया।

गुरुदेव ने विद्यार्थियों को दिया ज्ञान, नेतृत्व और सेवा का संदेश

उन्होंने विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, न्यासी मंडल (बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज) और स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी के निरंतर प्रयासों से श्री श्री विश्वविद्यालय ने पूर्व से पश्चिम तक एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के रूप में अपनी पहचान बनाई है। गुरुदेव ने विश्वविद्यालय के मूल मंत्र ‘लर्निंग, लीडिंग एंड सर्विंग’ (सीखना, नेतृत्व करना और सेवा करना) का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को ज्ञान, नेतृत्व और सेवा के मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान

shri shri vishwavidyalaya : समारोह का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों और उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ सामूहिक छायाचित्र भी लिया जाएगा। यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ ज्ञान, नेतृत्व और मूल्य आधारित शिक्षा के प्रति श्री श्री विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

 


Read More : मंगल का दुर्लभ गोचर बढ़ा सकता है वैश्विक तनाव, युद्ध और भू-राजनीतिक संघर्षों को लेकर ज्योतिषीय विश्लेषण