बचेली 24 सितम्बर । nmdc bacheli : एनएमडीसी बचेली ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की है। सीएसआर विभाग ने 22 सितंबर को 12 ग्राम पंचायतों को टेंट सामग्री, एलईडी टीवी और साउंड सिस्टम वितरित किए। यह पहल ग्राम पंचायतों के सरपंचों के अनुरोध पर की गई, ताकि गांवों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक, पारंपरिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें।
एलईडी टीवी के माध्यम से डिजिटल शिक्षा
nmdc bacheli : एलईडी टीवी के माध्यम से डिजिटल शिक्षा कार्यक्रमों एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण समुदाय तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में योगदान मिलेगा।
कार्यक्रम में एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
nmdc bacheli : कार्यक्रम में महेश नायर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनएमडीसी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती के. लक्ष्मी नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन); जोसी थॉमस, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) ; एस. आर. डेहरिया, उप महाप्रबंधक (सिविल) तथा सौरभ कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भी उपस्थित रहे।
डिजिटल सशक्तिकरण के साथ स्थानीय संस्कृति के संरक्षण की पहल
nmdc bacheli : यह पहल एनएमडीसी की अपने परिचालन क्षेत्रों के आसपास समावेशी ग्रामीण विकास, डिजिटल सशक्तिकरण तथा स्थानीय संस्कृति एवं सामुदायिक परंपराओं के संरक्षण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Read More : संघर्ष से कक्षाओं तक: कैसे आस्था गुरुकुल दंतेवाड़ा में जीवन का पुनर्निर्माण कर रहा है














