वाड्रफनगर में मनी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती, पैकरा ने गिनाई उपलब्धियां

wadruffnagar
wadruffnagar

बलरामपुर 31 अक्टूबर । wadruffnagar : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित सामुदायिक भवन में भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर धूप-अगरबत्ती अर्पित करने और पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।

Table of Contents

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को किया याद 

wadruffnagar :  इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामसेवक पैकरा ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को याद किया और देश के प्रति अपना सर्वस्त्र न्योछावर करने वाले योगदान के बारे में कहा 600 रियासत को एक कर अखंड भारत बनाने का संकल्प लेने वाले के बारे में अपने संबोधन में कहे।

निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कांग्रेस पर निशाना साधा

wadruffnagar :  वाड्रफनगर के सामुदायिक भवन में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं करती। वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्वयं विदेशी ताकतों के प्रभाव में काम कर रही है। उन्होंने विदेशी फंडिंग के जरिए देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।

गरीब, किसान और महिला कल्याण सरकार की प्राथमिकता

wadruffnagar :  प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान भाजपा सरकार गरीबों, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध करा रही है और किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। वहीं, महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित

wadruffnagar : कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरंजय मिश्रा, नीरज सचान, नगर पंचायत अध्यक्ष मान सिंह, नगर उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, मधुसूदन पटेल, नरसिंह पटेल, प्रहलाद पटेल, प्रतोष चंदेल, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गुप्ता, नागेंद्र पटेल, पारस पटेल, रघुवंशी पटेल, विनोद जायसवाल, बालेश्वर पटेल, जगदीश कुशवाहा, भाजपा उपाध्यक्ष उमेश कनौजिया, आशीष पटेल एवं धर्मेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 


Read More : भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार