मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन

0
1
cm vishnudev say
cm vishnudev say

नई दिल्ली 2 अक्टूबर । cm vishnudev say : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Table of Contents

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे

cm vishnudev say : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की भावना निहित थी। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

महात्मा गांधी के विचारों के केंद्र में समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण था

cm vishnudev say : सीएम साय ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों के केंद्र में समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण था। वे ऐसे समाज की कल्पना करते थे, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले। उनके विचारों में स्वावलंबन, ग्राम विकास, स्वदेशी और सामाजिक समरसता को विशेष महत्व प्राप्त था ।

सामाजिक बुराइयों को दूर करने, कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान

cm vishnudev say : सीएम साय ने कहा कि गांधीजी ने अपने आचरण के माध्यम से यह संदेश दिया कि बड़े सामाजिक बदलाव के लिए सत्य और अहिंसा को जीवन का आधार बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांधीजी का संघर्ष केवल स्वतंत्रता प्राप्त करने तक सीमित नहीं था, बल्कि वे सामाजिक बुराइयों को दूर करने, कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान तथा समाज में आपसी भाईचारा स्थापित करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहे ।

शास्त्रीजी का ‘जय जवान-जय किसान’ मंत्र आज भी प्रेरणादायी

cm vishnudev say : मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका दिया ‘जय जवान-जय किसान’ का मंत्र देश की सुरक्षा और समृद्धि में हमारे जवानों तथा किसानों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्श हमें जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

शास्त्रीजी का नेतृत्व देश के लिए कठिन दौर में सामने आया

cm vishnudev say : साय ने कहा कि शास्त्रीजी का नेतृत्व देश के लिए कठिन दौर में सामने आया। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एकता, अनुशासन और आत्मविश्वास का संदेश दिया। उनका जीवन यह प्रेरणा देता है कि सार्वजनिक जीवन में पद से अधिक महत्वपूर्ण सेवा, जिम्मेदारी और कर्तव्य के प्रति निष्ठा होती है।

गांधी और शास्त्री के जीवन से जनसेवा, सादगी और राष्ट्रहित की प्रेरणा

cm vishnudev say : मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्शों में जनकल्याण, सत्य, सादगी, सुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना प्रमुख रही। दोनों महापुरुषों ने अपने विचारों और कार्यों से देशवासियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा दी।

गांधीजी और शास्त्रीजी के विचार प्रासंगिक

cm vishnudev say : उन्होंने कहा कि आज के समय में भी गांधीजी और शास्त्रीजी के विचार प्रासंगिक हैं। सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वावलंबन, किसान और जवानों के सम्मान तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की भावना को मजबूत करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।


Read More : महानदी जल विवाद पर साय-माझी ने रखा दोनों राज्यों का पक्ष