अल अमीरात, 10 नवंबर: IND vs UAE Under-19 Asia Cup 2026: भारत ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप 2026 के 11वें मुकाबले में यूएई के खिलाफ 70 रन से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल-2 में प्रवेश कर लिया है, जहां 12 नवंबर को उसका सामना अफगानिस्तान से होगा। वहीं, सेमीफाइनल-1 में पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने सामने होंगे।
अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी चुनी
IND vs UAE Under-19 Asia Cup 2026: अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने आर्यवीर के साथ पहले विकेट के लिए 83 गेंदों में 62 रन जुटाए। लक्ष्य 32 गेंदों में 2 चौकों के साथ 17 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद आर्यवीर ने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 183 गेंदों में 193 रन जुटाकर टीम को 255 रन तक पहुंचा दिया।
टीम को आर्यवीर सहवाग के रूप में दूसरा झटका लगा। आर्यवीर 168 गेंदों में 7 छक्कों और 17 चौकों के साथ 160 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वीके विनीत ने 69 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों के साथ 67 रन बनाए।
IND vs UAE Under-19 Asia Cup 2026: इनके अलावा, यशवर्धन चौहान ने 17 रन और अन्वय द्रविड़ ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
IND vs UAE Under-19 Asia Cup 2026: यूएई की टीम पारी की अंतिम गेंद पर 239 के स्कोर पर सिमट गई
यूएई की तरफ से नसीम खान ने 10 ओवरों में 48 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि हिदायतुल्लाह खान, नूरुल्लाह अयोबी और कप्तान अयान मिस्बाह ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में यूएई की टीम पारी की अंतिम गेंद पर 239 के स्कोर पर सिमट गई। कप्तान अयान मिस्बाह ने जैनुल्लाह रहमानी के साथ पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की। रहमानी 16 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ययिन राय ने मिस्बाह और अहमद खुदादाद के साथ 25-25 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 86 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
इसके बाद अहमद खुदादाद ने मोर्चा संभाला। उन्होंने नूरुल्लाह अयोबी के साथ सातवें विकेट के लिए 52 गेंदों में 90 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 231 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद यूएई ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। खुदादाद 74 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 74 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अयोबी ने 25 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।
IND vs UAE Under-19 Asia Cup 2026: भारत की तरफ से ईशान सूद ने 7 ओवरों में 37 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा, मोहित उल्वा, मनल चौहान, काव्य पटेल, यशवर्धन चौहान, आर्यन सवसनी और अर्जुन राजपूत ने 1-1 विकेट हासिल किया।
Read More : सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ से सियासी हलचल















