किसानों को नशेड़ी बताने पर भड़के जीतू पटवारी,बोले- पूरे प्रदेश में जलेंगे जनार्दन मिश्रा और मोहन यादव के पुतले

0
0
kisanon
kisanon

भोपाल; 11 नवंबर । kisanon : मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं और फसलों के समर्थन मूल्य को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए गेहूं, धान और सोयाबीन के दामों को लेकर सवाल उठाए। रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भी पटवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। राघौगढ़ में दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा में शामिल होने जाते समय उदनखेड़ी में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी निशाने पर लिया।

Table of Contents

किसानों के सम्मान में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

kisanon : उन्होंने आगे कहा कि यह किसान भाइयों को देखना है, जागना है, समझना है। अब पूरे प्रदेश में जनार्दन मिश्रा के भी पुतले जलेंगे और मोहन यादव के भी जलेंगे। किसानों को नशेड़ी नहीं कह सकते। किसानों को लाइट नहीं मिलती है। वह दिन व रात में मेहनत करते हैं और यह कहते हैं कि किसान नशेड़ी हैं। इन्हें हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।

kisanon : उन्होंने किसानों को लेकर सांसद द्वारा दिए गए बयान पर न सिर्फ ऐतराज जताया, बल्कि बयान की कड़ी निंदा की व इसे सरकार की किसानों के प्रति मानसिकता बताया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया। इस मौके पर रोशन खत्री, शांतिलाल नागर, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

जीतू पटवारी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद का पुतला

kisanon : मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मौके से ही पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन करने के निर्देश दिए। इसके बाद उदनखेड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद जनार्दन मिश्रा का पुतला जलाया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार के प्रति विरोध जताया गया।

सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर राजगढ़ में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

kisanon : रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों को लेकर दिए गए विवादित बयान का अब जिले में भी जगह-जगह विरोध हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया जा रहा है। इसी के तहत राजगढ़ के नाका नंबर तीन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। किसानों को नशे जैसी आदतों से जोड़कर दिए गए बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ एवं किसान कांग्रेस द्वारा पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।


Read More :   हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला;पावर ऑफ अटॉर्नी से जमीन का मालिकाना हक नहीं