आध्यात्मिक एवं मानवतावादी गुरु श्री श्री रविशंकर 13 नवंबर से ओडिशा के छह दिवसीय दौरे पर

guru shri shri ravishankar
guru shri shri ravishankar

कटक, 10 नवंबर : guru shri shri ravishankar : प्रख्यात आध्यात्मिक एवं मानवतावादी गुरु, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक तथा श्री श्री विश्वविद्यालय के आजीवन अध्यक्ष गुरुदेव श्री श्री रविशंकर 13 नवंबर से छह दिवसीय ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं।

Table of Contents

guru shri shri ravishankar : ओडिशा सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान किया

समाज के प्रति उनके योगदान और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को देखते हुए ओडिशा सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान किया है।

अपने प्रवास के दौरान गुरुदेव श्री श्री विश्वविद्यालय परिसर स्थित अपने कुटीर में ठहरेंगे और 15 नवंबर को विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

इस अवसर को विशेष बनाने विश्वविद्यालय परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

guru shri shri ravishankar : इस अवसर को विशेष बनाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिनमें गुरुदेव द्वारा विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित आइकॉनिक टावर का उद्घाटन भी शामिल है।

इसके अलावा, वे 17 नवंबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में ओडिशा सरकार के एसएसईपीडी विभाग के सहयोग से आयोजित युवा महोत्सव ‘उमंग’ में युवाओं को संबोधित करेंगे।

guru shri shri ravishankar : इस कार्यक्रम में ओडिशा के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है।

Read More :   गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री साय