स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट की पहल, बच्चों के लिए लगाया नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर

sparsh ek koshish
sparsh ek koshish

रायपुर 27 नवम्बर । sparsh ek koshish : रायपुर में स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठाकरे चौक, रामकुंड स्थित मोहल्ला क्लास में आयोजित इस कार्यक्रम में 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया और अभिभावकों को स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

Table of Contents

बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति किया जागरूक

sparsh ek koshish : कार्यक्रम में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया तथा अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य एवं सेवा संबंधी सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें।

अनीता लुनिया और सोनाली लुनिया के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

sparsh ek koshish : इस अवसर पर संस्था की संस्थापक श्रीमती अनीता लुनिया एवं अध्यक्ष श्रीमती सोनाली लुनिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष सहयोग डॉ. त्रिभुवन सिंह पावले का रहा। कार्यक्रम प्रभारी वर्धमान चोपड़ा तथा सेवारत सहयोगी उत्तरा नायक ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

संस्था आगे भी इसी तरह जनहित एवं सेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी

sparsh ek koshish : संस्थापक श्रीमती अनीता लुनिया ने सभी सहयोगियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य ही समाज का उज्ज्वल भविष्य है। संस्था आगे भी इसी तरह जनहित एवं सेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी।


Read More :  न्याय की देवी हैं मां कोटगाड़ी भगवती, जहां पीढ़ियों पुराने विवादों का हो जाता है फैसला