ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र

gyan bhakti karm
gyan bhakti karm

नई दिल्ली  27 नवम्बर । gyan bhakti karm : अक्सर जब भी योग की बात होती है, तो हमारे मन में सबसे पहले अलग-अलग आसन और प्राणायाम की तस्वीर उभरती है। लेकिन योग का दायरा सिर्फ शारीरिक अभ्यास तक सीमित नहीं है। भारतीय परंपरा में योग को मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने का एक माध्यम माना गया है।

Table of Contents

योग की विधाएं इंसान को जीवन जीने का सही तरीका सिखाती

gyan bhakti karm :  योग की अलग-अलग विधाएं इंसान को जीवन जीने का सही तरीका सिखाती हैं। कोई ज्ञान के रास्ते आत्मबोध की बात करता है, तो कोई भक्ति, निस्वार्थ कर्म और ध्यान के जरिए मन को शांत करने का संदेश देता है। आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर योग की 10 विधाओं के बारे में बताया है।

ज्ञान योग को आत्मज्ञान का मार्ग कहा जाता

gyan bhakti karm :  ज्ञान योग: ज्ञान योग को आत्मज्ञान का मार्ग कहा जाता है। इसमें इंसान अपनी असली पहचान को समझने की कोशिश करता है। इस दर्शन के अनुसार, अज्ञानता ही दुखों का प्रमुख कारण है। जब व्यक्ति खुद को केवल शरीर, मन, जाति या पहचान तक सीमित समझता है, तो वह दुनिया की चीजों में स्थायी खुशी तलाशने लगता है। ज्ञान योग सिखाता है कि सच्ची शांति और आनंद पाने के लिए अपने वास्तविक स्वरूप यानी आत्मा को जानना जरूरी है।

भक्ति योग का आधार ईश्वर के प्रति निस्वार्थ प्रेम और श्रद्धा

gyan bhakti karm :  भक्ति योग: भक्ति योग का आधार ईश्वर के प्रति निस्वार्थ प्रेम और श्रद्धा है। इसमें व्यक्ति अपने आराध्य के प्रति पूरी तरह समर्पित होकर मन को एकाग्र करता है। भागवत पुराण में नवधा भक्ति यानी भक्ति के नौ रूप बताए गए हैं। इनमें श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पूजा, वंदना, सेवा और आत्मसमर्पण जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इस मार्ग का उद्देश्य अहंकार को कम करके मन में प्रेम, विश्वास और विनम्रता विकसित करना है।

काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए

gyan bhakti karm :  कर्म योग: कर्म योग हमें सिखाता है कि अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए, लेकिन उसके परिणाम को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। इसे निष्काम कर्म भी कहा जाता है। यानी बिना किसी स्वार्थ या बदले की उम्मीद के अपना कर्तव्य निभाना। भगवद्गीता में कर्म योग को विशेष महत्व दिया गया है। यह मार्ग जीवन में जिम्मेदारी, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद करता है।

पतंजलि योग में मन की चंचलता को नियंत्रित करना

gyan bhakti karm :  पतंजलि योग: महर्षि पतंजलि द्वारा बताए गए योग को पतंजलि योग या राजयोग कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मन की चंचलता और विचारों के उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करना है। इसमें अष्टांग योग के आठ अंग बताए गए हैं- यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि। ये आठ चरण व्यक्ति को नैतिक, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने का मार्ग दिखाते हैं।

हठ योग में आसन, प्राणायाम और मुद्राओं के जरिए मन के बीच संतुलन 

gyan bhakti karm : इनके अलावा हठ योग, कुंडलिनी योग, मंत्र योग, लय योग, जैन योग और बौद्ध योग भी भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा हैं। हठ योग में आसन, प्राणायाम और मुद्राओं के जरिए शरीर, प्राण और मन के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया जाता है। कुंडलिनी योग में सुप्त आध्यात्मिक ऊर्जा को जागृत करने की अवधारणा है। वहीं मंत्र योग में मंत्रों के जाप से मन को एकाग्र और शांत करने का अभ्यास किया जाता है। बौद्ध योग में सम्यक दृष्टि, सम्यक वाणी और सम्यक कर्म जैसे सिद्धांतों के जरिए दुखों से मुक्ति का मार्ग बताया गया है। –आईएएनएस


Read More :  भिलाई में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट