भिलाई में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट

दो विषयों में बैक आने के बाद तनाव में रहने की आशंका, पीजी में 10 दिन पहले लिया था कमरा; पुलिस जांच में जुटी

Bhilai me MBBS chhatra ne ki Atmahatya
Bhilai me MBBS chhatra ne ki Atmahatya
दुर्ग। 27 नवंबर: Bhilai me MBBS chhatra ne ki Atmahatya: भिलाई के कोहका इलाके में एक 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव अवंति बाई चौक के पास स्थित एक पीजी के कमरे में मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्र ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। प्रारंभिक जांच में परीक्षा के दो विषयों में बैक आने के बाद से छात्र के तनाव में रहने की बात सामने आई है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
मृतक की पहचान अभिजीत देवांगन के रूप में हुई है। वह चरोदा-जंजगीरी गांव का निवासी था और चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, पिछली परीक्षा में दो विषयों में बैक आने के बाद से वह निराश रहने लगा था।
Bhilai me MBBS chhatra ne ki Atmahatya: कुछ समय पहले उसने घर से अलग रहकर पढ़ाई करने की इच्छा जताई थी। पिता की अनुमति के बाद उसने करीब 10 दिन पहले कोहका स्थित अवंति बाई चौक के पास एक पीजी में कमरा किराए पर लिया था।

फोन नहीं उठाने पर परिजनों को हुई अनहोनी की आशंका

Bhilai me MBBS chhatra ne ki Atmahatya: गुरुवार को अभिजीत के परिजन किसी काम से भिलाई आए थे। मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के बाद वे उससे मिलने पीजी पहुंचे। वहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

परिजनों ने कई बार दरवाजा खटखटाया और अभिजीत को 10 से 15 बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीजी में रहने वाले अन्य छात्रों को सूचना दी गई। खिड़की से टॉर्च की रोशनी डालकर देखने पर अभिजीत कमरे के पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया।

Bhilai me MBBS chhatra ne ki Atmahatya: सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी

घटना की सूचना मिलते ही स्मृतिनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की जांच और पंचनामा कार्रवाई के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें अभिजीत ने अपने माता-पिता से माफी मांगी थी।

Bhilai me MBBS chhatra ne ki Atmahatya: पुलिस ने शव को सुपेला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट और अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Read More : 27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार