गणेश विसर्जन रायपुर में 25 सितंबर, 27 को निकलेगी झांकी; 43 अस्थायी कुंडों में छोटी प्रतिमाओं का होगा विसर्जन

0
1
ganesh visarjan raipur
ganesh visarjan raipur

रायपुर, 24  सितम्बरहिन्द मित्र ganesh visarjan raipur : रायपुर में गणेश विसर्जन और झांकियों को लेकर प्रशासन-पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 25 सितंबर से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। बड़ी प्रतिमाओं के लिए महादेवघाट में व्यवस्था की गई है, जबकि छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 10 जोन में 43 अस्थायी कुंड बनाए गए हैं।

Table of Contents

तालाबों में प्रतिमा विसर्जित करने पर चालानी कार्रवाई 

ganesh visarjan raipur :  तालाबों में प्रतिमा विसर्जित करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 27 सितंबर को निकलने वाली गणेश झांकियों के लिए पुलिस ने ट्रैफिक रूट जारी कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर आयोजकों को निर्धारित मार्ग, समय और क्रम का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

ganesh visarjan raipur : रायपुर में 25 सितंबर से गणेश विसर्जन, 27 को निकलेगी झांकी; 43 अस्थायी कुंडों में छोटी प्रतिमाओं का होगा विसर्जन

विसर्जन कुंड की व्यवस्था संभालने के लिए समिति गठित

ganesh visarjan raipur :  नगर निगम ने महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड की व्यवस्था संभालने के लिए समिति गठित की है। यहां 25 सितंबर सुबह 6 बजे से 1 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खारून नदी, तेलीबांधा तालाब और बूढ़ातालाब समेत अन्य तालाबों में प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा।

आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने पर सहमति, पुलिस

ganesh visarjan raipur :  गणेश विसर्जन झांकियों के दौरान नशे का सेवन नहीं करने, हथियार या धारदार वस्तु नहीं रखने और ध्वनि विस्तारक यंत्र व डीजे का निर्धारित मानकों के अनुसार उपयोग करने पर आयोजकों ने सहमति जताई। आपातकालीन वाहनों और पीछे से आने वाली झांकियों के लिए रास्ता खुला रखने तथा पुलिस एवं यातायात अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने पर भी सहमति बनी।

गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों की बैठक

ganesh visarjan raipur :  बुधवार को C-4 भवन में गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों की बैठक हुई, जिसमें पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम, PWD, स्वास्थ्य विभाग और SDRF के अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

संवेदनशील जगहों पर स्पेशल टीमों की निगरानी

ganesh visarjan raipur :  गणेश विसर्जन के दौरान महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों पर नजर रखने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में तैनात किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की स्पेशल टीमें संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करेंगी।

महादेव घाट में विसर्जन कुंड की व्यवस्था

ganesh visarjan raipur :  नगर निगम ने महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड की व्यवस्था के लिए समिति गठित की है। यहां 25 सितंबर सुबह 6 बजे से 1 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। खारून नदी, तेलीबांधा तालाब, बूढ़ातालाब सहित अन्य तालाबों में प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा। अब तक महादेव घाट कुंड में 150 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। जोन-8 की टीम व्यवस्था और निगरानी संभाल रही है।

ganesh visarjan raipur : रायपुर में 25 सितंबर से गणेश विसर्जन, 27 को निकलेगी झांकी; 43 अस्थायी कुंडों में छोटी प्रतिमाओं का होगा विसर्जन

छोटी प्रतिमाओं के लिए 43 जगह अस्थायी कुंड

ganesh visarjan raipur :  छोटी प्रतिमाओं के लिए 43 जगह अस्थायी कुंड बनाए गए हैं। महादेव घाट पर गोताखोर, मोटर बोट, एंबुलेंस, मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड की टीम तैनात रहेगी।

विसर्जन के बाद वाहनों की वापसी का रूट

ganesh visarjan raipur :  विसर्जन के बाद वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग, भाठागांव चौक और रिंग रोड-1 से होगी। विसर्जन के दौरान शहर में भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। मालवाहक वाहनों को रायपुरा चौक पर रोका जाएगा। अम्लेश्वर से रायपुर आने वाले वाहन कुम्हारी-टाटीबंध या खुड़मुड़ा-भाठागांव मार्ग से आ सकेंगे।

27 सितंबर को झांकी निकाली जाएगी

ganesh visarjan raipur :  गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद 27 सितंबर को झांकी निकाली जाएगी। इसे लेकर हुई बैठक में आयोजकों को तय मार्ग, समय और झांकियों का क्रम बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। झांकी को अनावश्यक रूप से रोकने पर रोक रहेगी।

ganesh visarjan raipur :  समितियों को पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित वॉलंटियर्स रखने और उन्हें पहचान पत्र देने के लिए कहा गया है। झांकी में नशे का सेवन करने तथा हथियार या धारदार वस्तु रखने पर रोक रहेगी। डीजे और साउंड सिस्टम का उपयोग भी निर्धारित नियमों के अनुसार ही करना होगा।

शारदा चौक से महादेवघाट तक झांकियों का जुलूस, तय क्रम में निकालने के निर्देश

ganesh visarjan raipur : इस बार भी झांकी शारदा चौक से शुरू होगी, जहां झांकियों को नंबर दिए जाएंगे। इसके बाद जयस्तंभ चौक, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लीली चौक, लाखेनगर चौक और सुंदरनगर होते हुए प्रतिमाएं महादेवघाट विसर्जन कुंड पहुंचेंगी। लाखेनगर चौक से महादेवघाट रिंगरोड तक ट्रैफिक वन-वे रहेगा।

ganesh visarjan raipur : रायपुर में 25 सितंबर से गणेश विसर्जन, 27 को निकलेगी झांकी; 43 अस्थायी कुंडों में छोटी प्रतिमाओं का होगा विसर्जन


Read Moreएनएमडीसी बचेली की पहल, 12 ग्राम पंचायतों को टेंट, एलईडी टीवी और साउंड सिस्टम वितरित