मौसम : दो दिनों बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा, 10 मई के बाद एक बार फिर होगा तेज धूप और गर्मी का एहसास

0
5
mausam
mausam

नोएडा, 6 मई (आईएएनएस)। mausam : एनसीआर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक क्षेत्र में इस बदले हुए मौसम का असर बना रहेगा, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Table of Contents

6 मई से 7 मई तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना

mausam :  हाल के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 मई से 7 मई तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। 6 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

mausam :  इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। 7 मई को तापमान में हल्का इजाफा देखने को मिलेगा, जहां अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन खास तौर पर दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जबकि आर्द्रता 65 से 45 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री

mausam : 8 मई को भी मौसम सामान्य बना रहेगा, आसमान मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 9 मई से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है।

न्यूनतम 24 डिग्री

mausam : इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा और आर्द्रता 60 से 35 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 10 मई को गर्मी और बढ़ेगी, अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दिन भी आसमान साफ रहने की संभावना है।

गर्मी का असर जारी रहेगा

mausam : 11 मई को भी गर्मी का असर जारी रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई के बाद एनसीआर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

दो दिनों तक मौसम राहत भरा रहेगा

mausam :  फिलहाल, अगले दो दिनों तक मौसम राहत भरा रहेगा, लेकिन उसके बाद तेज गर्मी की वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और गर्मी बढ़ने पर आवश्यक सावधानियां अपनाएं। –आईएएनएस पीकेटी/एएस


Read More : व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी: सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए ‘लॉकडाउन’


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)