नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। ncr mausam tez garmi : भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है।
तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी
ncr mausam tez garmi : मौसम में इस बदलाव के चलते जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं दूसरी ओर बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी देखने को मिलेंगी। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी आंशिक सुधार होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार थंडरस्टॉर्म विद रेन
ncr mausam tez garmi : मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन “थंडरस्टॉर्म विद रेन,” यानी गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई। 29 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है।
तेज हवाओं और बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना
ncr mausam tez garmi : इस दिन सुबह, दोपहर और शाम- तीनों समय तेज हवाओं और बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। 30 अप्रैल को तापमान और नीचे आते हुए अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दिन आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
वायु गुणवत्ता दिल्ली और एनसीआर के खराब श्रेणी
ncr mausam tez garmi : वहीं 1 मई को मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान 40 डिग्री/24 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई अभी भी मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है।
दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 227
ncr mausam tez garmi : दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 227, बवाना में 205 और कैंटोनमेंट क्षेत्र में 206 दर्ज किया गया। वहीं अशोक विहार (193), आया नगर (199) और चांदनी चौक (162) जैसे इलाकों में एक्यूआई मध्यम स्तर पर रहा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 228 और नॉलेज पार्क-5 में 253 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
ncr mausam tez garmi : गाजियाबाद में स्थिति और चिंताजनक है, जहां इंदिरापुरम (214), लोनी (278), संजय नगर (228), वसुंधरा (225) और वेद विहार-लोनी (352) में एक्यूआई खराब से बेहद खराब स्तर तक पहुंच गया है।
ncr mausam tez garmi : तेज हवाओं और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों का स्तर कुछ हद तक कम होगा, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, तेज हवाओं और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। –आईएएनएस पीकेटी/एएस
Read More : गुजरात: सूरत की एसबीआई शाखा में दिनदहाड़े 50 लाख रुपए की लूट
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















