सूरत, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। gujarat : सूरत के वराछा इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि हथियारबंद लोग एक-एक करके बैंक परिसर में दाखिल हुए और नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने पुष्टि की करीब 50 लाख रुपए की लूट हुई है
gujarat : पुलिस ने पुष्टि की है कि इस घटना में करीब 50 लाख रुपए की लूट हुई है। पुलिस के अनुसार, पांच से छह हथियारबंद बदमाश मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और बैंक शाखा को उस समय निशाना बनाया जब सीएमएस वैन के जरिए नकदी की डिलीवरी चल रही थी।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखाई दे रहे हैं
gujarat : सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर आरोपी बैंक में घुसते, स्टाफ को धमकाते और बैग में नकदी लेकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन-1) आलोक कुमार ने आईएएनएस को बताया कि आरोपियों ने लूट के दौरान हथियारों का इस्तेमाल किया और बैंक के सुरक्षा सिस्टम को भी बंद कर दिया।
पांच से छह आरोपी मोटरसाइकिलों पर आए
gujarat : उन्होंने कहा, ”इस शाखा में लगभग 50 लाख रुपए की लूट हुई है। पांच से छह आरोपी मोटरसाइकिलों पर आए थे। हम जांच कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने हथियार दिखाकर अधिकारी का फोन भी छीन लिया, जिससे तुरंत पुलिस से संपर्क नहीं हो सका।
अलार्म सिस्टम को भी बंद कर दिया
gujarat : उन्होंने अलार्म सिस्टम को भी बंद कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि यह पुष्टि हो सके कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ था या नहीं। जोन-1 पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुटी हैं और आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी
gujarat : पुलिस लूट के बाद आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। सीएमएस कैश डिलीवरी में शामिल कर्मियों के अनुसार, लूट उस समय हुई जब नकदी बैंक के अंदर पहुंचाई जा रही थी। गनमैन शिवपूजन सिंह ने बताया कि वह घटना के दौरान बाहर मौजूद थे।
gujarat : क्या यह लूट पहले से योजनाबद्ध थी
उन्होंने कहा, ”हम कैश लेकर आए थे और जमा कराने बैंक गए थे। एक गनमैन अंदर गया था। घटना बैंक के अंदर ही हुई।” पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह लूट पहले से योजनाबद्ध थी और क्या कैश मूवमेंट को जानबूझकर निशाना बनाया गया था। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। –आईएएनएस एएमटी/डीकेपी
Read More : भारतीय शेयर बाजार में बढ़ती निवेशकों की भागीदारी: एनएसई के रजिस्टर्ड इन्वेस्टर्स की संख्या हुई 13 करोड़ के पार
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















