देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश-आंधी तो कहीं भीषण लू, मानसून की आहट

0
2
Weather patterns changed
Weather patterns changed

नई दिल्ली, 14 मई । Weather patterns changed  : IMD के अनुसार मौसम अपडेट देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। गंगा के मैदानी West Bengal, Sikkim, Bihar और तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि Assam और Meghalaya में बहुत भारी वर्षा हुई।

Table of Contents

 50 से 100 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान

Weather patterns changed  : IMD के अनुसार बिहार, हरियाणा, झारखंड, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में 50 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आया। वहीं Madhya Pradesh, Gujarat, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, Rajasthan, Tamil Nadu और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। Jammu and Kashmir, लद्दाख, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की सूचना मिली।

Weather patterns changed  : IMD के अनुसार राजस्थान, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ और पश्चिमी इलाकों में भीषण लू का असर बना रहा। विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। तापमान की बात करें तो राजस्थान के Barmer में देश का सबसे अधिक 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं Chhattisgarh समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान 34 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Delhi-NCR में गर्मी के बीच राहत के संकेत

Weather patterns changed  : IMD के अनुसार Delhi-NCR में मौसम का मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिला। 13 से 16 मई के दौरान दिल्ली-NCR में तेज गर्मी और लू का असर बना रह सकता है। अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि 16 मई के बाद धूलभरी हवाओं, आंशिक बादल और हल्की बारिश से राहत मिल सकती है।

मानसून की दस्तक, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम

Weather patterns changed  : मौसम विभाग के अनुसार 16 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और Andaman and Nicobar Islands के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब और सक्रिय हो गया है, जिससे पूर्वी और दक्षिण भारत में मौसम गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

उधर पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में बना हुआ है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

13 से 19 मई: इन राज्यों में अलर्ट

Weather patterns changed  : उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश, बर्फबारी, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather patterns changed  : पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। मध्य भारत में मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 13 से 17 मई तक गरज-चमक, बारिश और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Weather patterns changed  : दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।वहीं राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और विदर्भ के कई इलाकों में लू से लेकर भीषण लू का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में 13 से 18 मई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।


Read MoreCBSE Result 2026: सीबीएसई 12वीं का परिणाम जारी, राजधानी में बेटियों का दबदबा