नई दिल्लीः Class 12th CBSE Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने 12वीं का परिणाम आज बुधवार को जारी कर दिया है। विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके देख सकते हैं।
इस साल केंद्रीय विद्यालय का प्रदर्शन 98.55% के साथ सबसे ज्यादा रहा है। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय, सरकारी विद्यालय और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय रहे।
Class 12th CBSE Result 2026: देश की बेटियां रही बेटों से आगे, लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा
2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार 100% परिणाम के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। कुल मिलाकर, लड़कियों ने लड़कों से 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।
उमंग एप पर सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
- छात्र UMANG एप्लिकेशन का उपयोग करके सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद देख सकते हैं।
- अपने मोबाइल डिवाइस पर UMANG एप्लिकेशन खोलें।
- होमपेज से CBSE सेवाओं का चयन करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड देखने के लिए क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- पंजीकृत मोबाइल क्रेडेंशियल का उपयोग करके साइन इन करें।
- शिक्षा अनुभाग खोलें और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) चुनें।
- अनंतिम “कक्षा 12वीं मार्कशीट” डाउनलोड करें।
- छात्र अतिरिक्त रूप से DigiLocker का उपयोग कर सकते हैं।
इस बार हुआ ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल
Class 12th CBSE Result 2026: पहली बार, सीबीएसई ने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को पूरी तरह से लागू किया है। इस डिजिटल मूल्यांकन योजना के तहत, कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों ने भौतिक प्रतियों के बजाय ऑनलाइन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
जानकारी अनुसार इन बच्चों का भारत में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
-
सोनाक्षी गोयल: 99.6%
-
नीलेश जोशी: 98.6%
-
जशनदीप कौर: 98.4% (PCB – बायो)
-
नैतिक: 98.4% (PCM – मैथ्स)
उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र:
-
95% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या : 17,113
-
90% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या : 94,028
जारी नहीं होगी टॉपर्स लिस्ट
Class 12th CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की कोई आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है। कोविड-19 महामारी के बाद इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था और अब तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया गया है।
ग्रेडिंग सिस्टम
Class 12th CBSE Result 2026: सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।
















