विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने डॉ. महंत ने CM साय को लिखा पत्र

किसानों की पीड़ा, बिजली संकट, कानून-व्यवस्था और स्कूली बच्चों का सड़कों पर उतरना गंभीर चिंता का विषय

0
0
vidhansabha satra
vidhansabha satra

रायपुर 16 अक्टूबर । vidhansabha satra : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आगामी विधानसभा सत्रों की अवधि और बैठकों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों, बिजली, कानून-व्यवस्था, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। विधानसभा जनता की समस्याओं को उठाने और सरकार की जवाबदेही तय करने का प्रमुख मंच है।

Table of Contents

सदन की कार्यावधि छोटी होने के कारण महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण

विगत सत्रों की सीमित कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि सदन की कार्यावधि छोटी होने के कारण महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण, स्थगन और शून्यकाल की सूचनाएं बिना विस्तृत चर्चा के ही समाप्त हो जाती हैं। इससे विपक्ष को जनहित के मुद्दे उठाने का अवसर नहीं मिल पाता और सदन में संवाद की मूल भावना आहत होती है। vidhansabha satra

बुनियादी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को विवश

डॉ. महंत ने स्पष्ट चेताते हुए कहा, “जब लोकतांत्रिक मंचों पर जनता की आवाज को पर्याप्त समय और संवेदनशीलता के साथ नहीं सुना जाता, तो वे समस्याएं सदन की चारदीवारी से निकलकर सड़कों पर आ जाती हैं। आज स्थिति यह है कि स्कूली छात्र-छात्राएं तक अपनी बुनियादी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को विवश हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत चिंताजनक है। यदि सदन के भीतर संवाद के पर्याप्त अवसर हों, तो जन-असंतोष और विवादों का समय रहते शांतिपूर्ण समाधान निकल सकता है। vidhansabha satra

जनकल्याण के प्रति दोनों की संवैधानिक जवाबदेही समान

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष वैचारिक रूप से भिन्न हो सकते हैं, किंतु जनकल्याण के प्रति दोनों की संवैधानिक जवाबदेही समान है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, कार्यमंत्रणा समिति और शासन से अपील की है कि सर्वदलीय सहमति बनाकर आगामी सत्रों के कार्यदिवसों में वृद्धि की जाए। सत्र की अवधि बढ़ने से जहां सरकार को जमीनी हकीकत समझने का अवसर मिलेगा, वहीं विपक्ष भी तथ्यों के साथ जनभावनाओं को पटल पर रख सकेगा, जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और आम नागरिक को मिलेगा। vidhansabha satra 


Read More : माँ बम्लेश्वरी के दर्शन को जा रहे पदयात्रियों की सेवा में जुटी ‘स्पर्श एक कोशिश’


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार