रायपुर 16 अक्टूबर । maa bamleshwari : माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सामाजिक संस्था ‘स्पर्श एक कोशिश’ ने सराहनीय पहल की। धार्मिक आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस पदयात्रा के दौरान संस्था के सदस्यों ने रास्ते में श्रद्धालुओं को फलाहार, पानी, चॉकलेट एवं मिक्सचर वितरित किए।
पदयात्रियों को आवश्यक खाद्य सामग्री और पानी वितरित
लंबी दूरी तय कर रहे पदयात्रियों को आवश्यक खाद्य सामग्री और पानी उपलब्ध कराकर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। संस्था की इस पहल ने सेवा और सहयोग की भावना को प्रकट करते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। maa bamleshwari
माँ बम्लेश्वरी से सभी पैदल यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना
इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति संस्था ने आभार व्यक्त किया तथा माँ बम्लेश्वरी से सभी पैदल यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। maa bamleshwari
Read More : आईआरसीटीसी, क्यूसीआई से किया समझौता ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भोजन की गुणवत्ता जांचेगा
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार















