Police : अभनपुर पुलिस की सकारात्मक सोच से अर्ध विक्षिप्त महिला सुरक्षित

by kuldeep shukla

Police
Police

रायपुर| Police : यह सच है कि पुलिस समाजसेवा के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। वे अपराधियों को पकड़ने, कानून व्यवस्था बनाए रखने, और लोगों की सुरक्षा करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन अक्सर पुलिस का नाम सुनते ही अच्छों अच्छों के पसीने छूट जाते हैं।

Police : कुछ लोगों को पुलिस का डर होता है

कुछ लोगों को पुलिस का डर होता है क्योंकि उन्हें लगता है कि पुलिस हमेशा सख्त और गुस्से में रहती है। उन्हें डर होता है कि अगर वे पुलिस से बात करेंगे या पुलिस उन्हें रोकेगी तो उन्हें परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों का पुलिस के साथ गलत अनुभव रहा होगा। उन्हें पुलिस द्वारा गलत तरीके से पेश आने या उत्पीड़न का सामना करना पड़ा होगा। ऐसे अनुभवों से पुलिस के प्रति डर और अविश्वास पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Bastar: भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन

Police : पुलिस की नकारात्मक छवि पेश की जाती है। अक्सर पुलिस को क्रूर, भ्रष्ट और लापरवाह दिखाया जाता है। यह नकारात्मक छवि लोगों के मन में पुलिस के प्रति डर और नापसंद पैदा कर सकती है। कुछ लोग जानते हैं कि उन्होंने कानून तोड़ा है और उन्हें डर होता है कि पुलिस उन्हें पकड़ सकती है।

Police : अभनपुर पुलिस की सकारात्मक सोच

छत्तीसगढ़ की राजधानी जिला रायपुर से सामने आ रही इस ख़बर ने पुलिस की सकारात्मक सोच को लोगों के सामने रखा हैं। जिला रायपुर के निकट क्षेत्र के थाना अभनपुर पुलिस ने सोमवार को होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस लगी थी। इसी दौरान अभनपुर थाना प्रभारी विमल कुमार पाठक (भा.पु.से) को सूचना मिली कि ग्राम पचेड़ा में एक अर्ध विक्षिप्त महिला घूम रही है।

Police : अर्ध विक्षिप्त महिला सुरक्षित

Police : जिसके बाद आईपीएस विमल कुमार पाठक ने तत्काल पेट्रोलिनिंग स्टाफ उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष साहू, आरक्षक धनेश रात्रे को निर्देशित किया कि तत्काल ग्राम पचेड़ा पहुंचे कर सुरक्षित थाना लाने का आदेश किया । पेट्रोलिंग स्टाफ ने भी बगैर देरी किये इस महत्वपूर्ण काम को कैसे पूरा किया और ग्राम पचेड़ा पहुंचे कर अर्ध विक्षिप्त महिला को सुरक्षित थाना अभनपुर लाया गया। उक्त विक्षिप्त महिला से पूछताछ करने पर वह अपना नाम कमल बताया। अधिक जानकारी लेने पर विक्षिप्त महिला ने बताया कि वह नवरंगपुर उड़ीसा की रहने वाली है ।

यह भी पढ़ें: Big Breaking: ED की टीम ने केजरीवाल को किया गिरफ्तार..केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे

Police : वह आगे कुछ बताने में असमर्थ रही ऐसी स्थिति को देखते हुए। पुलिस कि टीम ने थाना प्रभारी विमल कुमार पाठक आईपीएस को अवगत कराया गया वही पेट्रोलियम स्टाफ को निर्देशित करते हुए विक्षिप्त महिला को महिला सहायता केंद्र अपराजिता माना रायपुर में ले जाकर महिला को सुरक्षित भर्ती करने कहा गया।

Police : यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पुलिस में भी अच्छे और बुरे लोग होते हैं। हमें पुलिस के बारे में अपनी धारणा किसी एक व्यक्ति या घटना के आधार पर नहीं बनानी चाहिए।

हमें पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए और उन्हें समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here