रायपुर: IPL 2026 Raipur: आईपीएल में आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) के रायपुर में होने वाले मुकाबलों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आरसीबी बनाम Mumbai Indians (10 मई) मैच के टिकट 3 मई से लाइव होंगे, जबकि आरसीबी बनाम Kolkata Knight Riders (13 मई) मैच के टिकट 4 मई से उपलब्ध होंगे।
IPL 2026 Raipur: आरसीबी ने अपने प्रशंसकों के लिए जारी किया ऑफिसियल संदेश
आरसीबी ने अपने प्रशंसकों के लिए संदेश जारी करते हुए कहा “हमारे घरेलू मैच बैंगलुरु से रायपुर तक हैं और हम अपने दूसरे घर, शहीद वीर नरायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 12वीं मैन आर्मी के सामने मनोरंजन और खेलने के लिए तैयार हैं” ।
View this post on Instagram
टिकट खरीदने से जुड़ी जरूरी जानकारी
IPL 2026 Raipur: मैच टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ही उपलब्ध होंगे। फ्रेंचाइजी ने फैंस से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत वेबसाइट, प्लेटफॉर्म या टिकट बेचने का दावा करने वाले लोगों से सावधान रहें।
एम-टिकट में क्या होगा?
IPL 2026 Raipur: एम-टिकट में प्रवेश द्वार, आंतरिक गेट, स्टैंड, पंक्ति और सीट नंबर जैसी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी। फैंस स्टेडियम मैप और स्टैंड इंडेक्स की मदद से अपने प्रवेश द्वार, पार्किंग जोन, रैंप, मेडिकल कमांड सेंटर और एम्बुलेंस प्वाइंट की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकेंगे।
आरसीबी ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे समय से पहले पहुंचें, अपने स्टैंड की जानकारी सुनिश्चित करें और रायपुर में मैच डे को यादगार बनाएं।
Read More : सू की जेल से रिहा: घर में नजरबंद, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बताया ‘सकारात्मक कदम’
















