IPL 2026 MI vs CSK: गायकवाड़-कार्तिक की फिफ्टी, सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से हराया

0
4
IPL 2026 MI vs CSK
Chennai: Chennai Super Kings' Kartik Sharma and captain Ruturaj Gaikwad run between the wickets during the Indian Premier League (IPL) 2026 match between Chennai Super Kings and Mumbai Indians at M.A. Chidambaram Stadium in Chennai on Saturday, May 02, 2026. (Photo: IANS/Kushal Doshi)

खेल, 2 मई 2026। IPL 2026 MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया।

चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाने के बाद 9वें स्थान पर कायम है। श

IPL 2026 MI vs CSK: मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी

निवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी।

इस टीम ने महज 1 के स्कोर पर विल जैक्स (1) का विकेट खो दिया था। इसके बाद नमन धीर ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

रिकेल्टन 24 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के बेहद नजदीक पहुंचाया।

IPL 2026 MI vs CSK: सूर्या ने 12 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि नमन धीर 37 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए।

विपक्षी खेमे से अंशुल कंबोज ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट निकाले। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवटरन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया

IPL 2026 MI vs CSK: इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर संजू सैमसन के रूप में बड़ा झटका लगा।

संजू 9 गेंदों में महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उर्विल पटेल के साथ 22 गेंदों में 49 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया।

IPL 2026 MI vs CSK: उर्विल 12 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ 75 गेंदों में 98 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

गायकवाड़ 48 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 67 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 54 रन की नाबाद पारी खेली।

IPL 2026 MI vs CSK:  विपक्षी खेमे से जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। –आईएएनएस आरएसजी

Read More : सू की जेल से रिहा: घर में नजरबंद, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बताया ‘सकारात्मक कदम’


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)