अहमदाबाद, 1 जून (आईएएनएस)। ipl 2026 rcb lagatar 2 khitab : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ आरसीबी के नाम आईपीएल के कई रिकॉर्ड जुड़ गए हैं।

आरसीबी लगातार दो आईपीएल खिताब
ipl 2026 rcb lagatar 2 khitab : आरसीबी लगातार दो आईपीएल खिताब (2025, 2026) जीतने वाली लीग की तीसरी टीम बन गई है। आरसीबी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) (2010 और 2011) और मुंबई इंडियंस (एमआई) (2019 और 2020) में ये उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। आरसीबी सर्वाधिक आईपीएल खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई है।
मुंबई इंडियंस और सीएसके 5-5 खिताब
ipl 2026 rcb lagatar 2 khitab : मुंबई इंडियंस और सीएसके 5-5 खिताब के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। 3 खिताब के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे और 2 खिताब के साथ आरसीबी तीसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 1-1 खिताब जीते हैं।

हैदराबाद ने एक खिताब 2009 में भी जीता
ipl 2026 rcb lagatar 2 khitab : हैदराबाद ने एक खिताब 2009 में भी जीता था, लेकिन तब वह डेक्कन चार्जेस थी और उसका मालिकाना हक मौजूदा प्रबंधन के पास नहीं था। आरसीबी दो आईपीएल खिताब एक ही वेन्यू पर जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही जीता था। मुंबई इंडियंस ने यह उपलब्धि 2 बार हासिल की है।
मुंबई ने 2013 और 2015 का खिताब कोलकाता
ipl 2026 rcb lagatar 2 khitab : मुंबई ने 2013 और 2015 का खिताब कोलकाता में, जबकि 2017 और 2019 का खिताब हैदराबाद में जीता था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2024 का खिताब चेन्नई में जीता था। मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटी ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए।
विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी
ipl 2026 rcb lagatar 2 khitab : आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता और आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया। –आईएएनएस पीएके
Read More : आईपीएल 2026 : 776 रन, 5 अवॉर्ड और कई बड़े रिकॉर्ड्स, वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार सीजन
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















