DRG SOLDIERS : वन मंत्री केदार कश्यप दो दिवसीय प्रवास में नारायणपुर पहुंचे; मंत्री ने DRG के जवानों को बाइक वितरण किया

DRG SOLDIERS
DRG SOLDIERS

रायपुर,| DRG SOLDIERS : छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप दो दिवसीय प्रवास में अपने विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर जिला पहुंचे इस दौरान नारायणपुर पुलिस थाना में डीआरजी के जवानों को 150 बाइक वितरण कर नक्सल ऑपरेशन में सफलता प्राप्त करने के लिए जवानों का उत्साहवर्धन किया।

नक्सल ऑपरेशन में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

DRG SOLDIERS : उन्होंने जवानों का हाल-चाल पूछा और नक्सल ऑपरेशन में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूप साय सलाम, कलेक्टर बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीएफओ सच्चिदानंद के. सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

DRG SOLDIERS : वन मंत्री केदार कश्यप दो दिवसीय प्रवास में नारायणपुर पहुंचे; मंत्री ने DRG के जवानों को बाइक वितरण किया

DRG SOLDIERS : राज्य सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है

DRG SOLDIERS : मंत्री कश्यप ने जवानों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये मोटरसाइकिलें उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करेंगी और सुरक्षा अभियानों में सहायता प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है, और यह वितरण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


यह भी देखें: Immediate Action : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई… तंबाखू,गुटखा सहित अन्य सामग्री जब्त