Bhilai : लिफ्ट में फंसा 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का पैर, अस्पताल में इलाज जारी है, पैर काटने की नौबत

भिलाई: 

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर की चौहान टाउन में एक बड़ा हादसा हो गया।  लिफ्ट में एक महिला के दोनों पैर फंस गए। इस हादसे में दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति ठीक है। बताया गया कि, पैर में ज्यादा चोट होने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन की स्थिति देखी जा रही है। डॉक्टर का कहाँ है कि उक्त महिला के पैर काटने की नौबत भी आ सकती है। इस हादसे के लिए चौहान टाउन मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है।

अचानक शुरू हुई लिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, 60 वर्षीय सावित्री देवी अपने परिवार के साथ लिफ्ट में चढ़ रही थी। बेटा, बहु और नातिन लिफ्ट में चढ़ गईं थी। जब सावित्री देवी चढ़ रही थी, तभी लिफ्ट शुरू हो गयी। ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट शुरू हुई जो पांचवें फ्लोर पर जाकर रूकी। तब तक लिफ्ट का दरवाजा बंद नहीं हुआ। दरवाजा खुला रहा और महिला के दोनों पैर नीचे फंसे रहे।

बेटे ने कहा- मैनेजमेंट के खिलाफ होगा केस दर्ज  

ग्राउंड फ्लोर से पांचवें फ्लोर तक महिला के दोनों पैर नीचे लिफ्ट और दीवार में दबा रहा। इस दौरान दोनों पैर चोटिल हो गए। पूरे लिफ्ट में खून-खून हो गया। बेटे ने अपनी मां के दोनों पैर को निकालने की काफी कोशिश की लेकिन मदद नहीं मिली। न लिफ्ट कहीं रूका और न दोनों पैर निकले। सावित्री देवी के बेटे ने कहा कि, वे चौहान टाउन मैनेजमेंट के खिलाफ कानूनी केस कराएंगे। मैनेजमेंट की लापरवाही से लिफ्ट का मेंटेनेंस प्रॉपर नहीं हुआ जिसकी वजह से रविवार को लिफ्ट अचानक शुरू हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here