नवरात्र में भक्तिमय हुई राजधानी, देवी मंदिरों और दुर्गा झांकियों में उमड़ रहे श्रद्धालु

0
0
navratra bhaktimay hui rajdhani
navratra bhaktimay hui rajdhani

रायपुर 16  अक्टूबर । navratra bhaktimay hui rajdhani : देशभर में शारदीय नवरात्र का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देवी दुर्गा की आराधना के इस पावन अवसर पर मंदिरों से लेकर घरों तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है। राजधानी रायपुर में भी देवी उपासना की समृद्ध परंपरा देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं चौक-चौराहों पर सजी मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

Table of Contents

मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को समर्पित विशेष पूजा-अर्चना

रायपुर में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को समर्पित मंदिरों की अपनी अलग धार्मिक मान्यता और परंपरा है। नवरात्र के दौरान इन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और ज्योति प्रज्ज्वलन किया जाता है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और सुख-समृद्धि की कामना के साथ माता के दरबार में मत्था टेक रहे हैं। navratra bhaktimay hui rajdhani

navratra bhaktimay hui rajdhani : नवरात्र में भक्तिमय हुई राजधानी, देवी मंदिरों और दुर्गा झांकियों में उमड़ रहे श्रद्धालु

मंदिरों और आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ 

कहीं भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो रहा है, तो कहीं सुसज्जित मंदिरों और आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र का यह पर्व आस्था, शक्ति की उपासना और सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए पूरे शहर को भक्तिरस में सराबोर कर रहा है। navratra bhaktimay hui rajdhani 

लोहार चौक में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित लोहार चौक में जय भवानी दुर्गोत्सव समिति द्वारा नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का आयोजन किया गया है। समिति के संरक्षक आशीष सिंह क्षत्री के मार्गदर्शन में श्रद्धालु मां के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। navratra bhaktimay hui rajdhani 

समिति के समस्त सदस्य सहयोग से आयोजन

आयोजन में मीडिया प्रभारी विजय घोष सहित सत्यनारायण विश्वकर्मा, मनोज ठाकुर, अमित सोनी, पंकज विश्वकर्मा, पंकज कटारिया, टूमम्मन शर्मा, हेमंत सिसोदिया, राहुल सिंह ठाकुर, आकाश शर्मा, निखिल विश्वकर्मा, राजा पंडेल, महेंद्र सिंह तिलवार एवं समिति के समस्त सदस्य सहयोग कर रहे हैं। navratra bhaktimay hui rajdhani 

55 वर्षों की आस्था और परंपरा, कंकाली नाका चौक में मां दुर्गा का भव्य दरबार

रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित कंकाली नाका चौक में श्री जय छत्तीसगढ़ नवदुर्गा महोत्सव समिति की ओर से वर्ष 1972 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है। वर्ष 2026 में समिति द्वारा प्रतिमा स्थापना के 55 वर्ष पूरे किए जा रहे हैं। इस वर्ष भी मां की महिषासुर मर्दिनी स्वरूप में भव्य प्रतिमा स्थापित कर ज्योति प्रज्ज्वलित की गई है।navratra bhaktimay hui rajdhani 

तीसरी पीढ़ी के युवा सदस्य आगे बढ़ा रहे हैं

खास बात यह है कि समिति की स्थापना से जुड़ी परंपरा को अब तीसरी पीढ़ी के युवा सदस्य आगे बढ़ा रहे हैं। नवरात्र की नवमी पर 19 अक्टूबर को मेवा मिश्रित हलवा-पूड़ी के प्रसाद के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इस बार श्रद्धालुओं को आइसक्रीम भी वितरित की जाएगी। वहीं, दशहरे के दिन मां की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो महादेव घाट तक पहुंचेगी । navratra bhaktimay hui rajdhani 

 


Read More : नवरात्र विशेष: पश्चिम बंगाल में हैं सर्वाधिक शक्तिपीठ, तांत्रिक साधना के लिए भी माना जाता है प्रमुख केंद्र


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार