माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट भारतवर्ष ने शाखा- डेहरी, रोहतास में बढ़ाया संगठन का दायरा; गुरुजी के मार्गदर्शन में ट्रस्ट का विस्तार

माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट ने डेहरी (रोहतास) सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा;;रोहतास में ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों को मिलेगी गति;सेवा और जनकल्याण पर रहेगा जोर

0
0
maa kamakhya dharmada trust
maa kamakhya dharmada trust

रोहतास 16  अक्टूबर । maa kamakhya dharmada trust : माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट ने बिहार के रोहतास जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और सेवा कार्यों का विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) के मार्गदर्शन में डेहरी शाखा और रोहतास के संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय बनाना तथा धार्मिक, सामाजिक, पर्यावरणीय और जनसेवा से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाना है।

Table of Contents

रोहतास और डेहरी शाखा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

maa kamakhya dharmada trust :  ट्रस्ट की ओर से जारी दायित्वों के तहत मधुरेंद्र सिंह को रोहतास जिला प्रभारी तथा श्रीमती सीमा मित्तल को रोहतास जिला मातृ शक्ति प्रभारी बनाया गया है। डॉ. बी.एन. गुप्ता को डेहरी प्रभारी और भास्कर सिंह को स्वच्छता प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, श्रीमती शोभा सिंह को डेहरी मातृ शक्ति प्रभारी, श्रीमती रीता मित्तल को डेहरी योग एवं ध्यान शिविर प्रभारी तथा श्रीमती पिंकी तिवारी को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सदस्यता अभियान और जनसंपर्क की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों को सौंपी

maa kamakhya dharmada trust :  संगठन की सदस्यता बढ़ाने और जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए श्रीमती मुस्कान सिंह को डेहरी सदस्यता अभियान प्रभारी, श्रीमती अंजू सिंह को डेहरी प्रवक्ता तथा श्रीमती रिंकी सिंह को प्रचार-प्रसार प्रभारी का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही डालमिया नगर में मातृ शक्ति की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए श्रीमती रीना अग्रवाल को मातृ शक्ति प्रभारी नियुक्त किया गया है।

MKDT का पंकज गुप्ता बने मुख्य प्रवक्ता

maa kamakhya dharmada trust :  पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्रीमती ज्योति गुप्ता को पर्यावरण व सोन आरती प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज गुप्ता को माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि श्रीमती सुषमा मिश्रा को डेहरी शाखा का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सेवा और सामाजिक सरोकारों को मिलेगी नई गति

maa kamakhya dharmada trust :  ट्रस्ट के संगठनात्मक विस्तार के माध्यम से स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, योग एवं ध्यान शिविर, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, सोन नदी की आरती, सदस्यता अभियान और मातृ शक्ति की भागीदारी जैसे कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों और गतिविधियों के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित होने से संगठन के कार्यों में समन्वय बढ़ने और स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा

maa kamakhya dharmada trust :  माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट का यह विस्तार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे आपसी सहयोग, समर्पण और सेवा भावना के साथ ट्रस्ट के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा समाजहित के कार्यों में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे।

गुरुजी ने पदाधिकारियों को दी बधाई, जनसेवा में सक्रिय भूमिका की जताई उम्मीद

maa kamakhya dharmada trust :  माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) तथा बिहार संगठन प्रभारी राजेश दूबे ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


Read More : बंगाल बेलूर मठ में महाषष्ठी के साथ दुर्गा पूजा की शुरुआत, 125 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार