अंबिकापुर । 25 नवंबर: Kashi Kumbh 2026: धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी में आयोजित ‘काशी कुंभ-2026’ में देशभर से पहुंचे साहित्यकारों, संगीतकारों और कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन में 101 साहित्यकारों, 11 संगीतकारों, 11 कलाकारों, गायकों, गायिकाओं, नृत्यांगनाओं तथा 21 विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Kashi Kumbh 2026: संस्था के सदस्यों ने अपनी कला और साहित्यिक प्रतिभा से विशेष छाप छोड़ी
इस अवसर पर नगर की साहित्यिक संस्था व्यंग्यम् साहित्य एवं कला संस्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सपन सिन्हा के मार्गदर्शन में संस्था के सदस्यों ने अपनी कला और साहित्यिक प्रतिभा से विशेष छाप छोड़ी। कार्यक्रम में कवयित्री राजलक्ष्मी पाण्डेय, सरिता रवानी ‘गोल्डी’, कलावती सिंह, गायिका सुप्रिया वर्मा ‘हंसा’ तथा नृत्यांगना जेसिका रवानी ने सहभागिता की।
डॉ. सपन सिन्हा ने अपनी प्रभावशाली मुक्तक और घनाक्षरी प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं राष्ट्रीय कवि संगम की सरगुजा जिलाध्यक्ष राजलक्ष्मी पाण्डेय ने अपने गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया। कलावती सिंह के गीतों ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सरिता रवानी ‘गोल्डी’ की मां पर आधारित भावपूर्ण कविता ने श्रोताओं की आंखें नम कर दीं।
काशी की पावन धरती पर संस्था ने सम्मान प्राप्त किया
Kashi Kumbh 2026: इसी क्रम में सुप्रिया वर्मा ‘हंसा’ के मधुर गीतों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया, जबकि नृत्यांगना जेसिका रवानी की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। काशी की पावन धरती पर सम्मान और सराहना प्राप्त कर संस्था के सभी सदस्यों ने अम्बिकापुर, सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।
Kashi Kumbh 2026: इस सहभागिता को प्रदेश की साहित्यिक, सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभाओं के राष्ट्रीय मंच पर सशक्त प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है।
Read More : विकसित भारत का निर्माण युवाओं के हुनर और कौशल से ही होगा : प्रधानमंत्री मोदी















