रायपुर, 23 नवंबर । kisanon ko rahat : बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल को हुए नुकसान के बीच किसानों को राहत देने की मांग तेज हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर फसल नुकसान का निष्पक्ष सर्वेक्षण कराने, प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और धान खरीदी की समय-सीमा 15 फरवरी तक बढ़ाने की मांग की है।
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी
kisanon ko rahat : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से प्रदेश के सभी जिलों में लगातार दो दिनों तक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ ही कटाई के बाद खेतों और खलिहानों में मिंजाई के लिए रखी धान की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
टी.एस. सिंहदेव ने फसल नुकसान के सर्वेक्षण पर भी सवाल उठाए
kisanon ko rahat : टी.एस. सिंहदेव ने फसल नुकसान के सर्वेक्षण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों के मुताबिक विभागीय आकलन में नुकसान शून्य दर्शाया जा रहा है, जबकि तूफान के दौरान प्रदेश में महज 30 प्रतिशत धान की कटाई और मिंजाई हुई थी। शेष 70 प्रतिशत फसल खेतों में खड़ी थी। सिंहदेव ने आशंका जताई कि बीमा कंपनियों के दबाव के चलते नुकसान का सही आकलन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई
kisanon ko rahat : पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश किसानों की आजीविका धान की खेती पर निर्भर है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। चक्रवात अकवान के कारण छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में धान सहित विभिन्न फसलों एवं सब्जी उत्पादक किसानों को हुए नुकसान का सही आंकलन कर मुआवजा प्रदाय करना चाहिए ताकि किसान भाईयों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति हो सके।
धान खरीदी की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए
kisanon ko rahat : सिंहदेव ने कहा कि खरीदी नीति के तहत 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान नहीं खरीदने की बाध्यता के कारण खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके अलावा एग्रीस्टैक (AgriStack) पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) में सामने आई त्रुटियों के कारण आगामी दिनों में भी खरीदी कार्य प्रभावित होने की आशंका है। पटवारियों की हड़ताल और उपार्जन केंद्रों के फड़ गीले होने से भी खरीदी में बाधाएं आ रही हैं। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने किसानों के हित में धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी करने की मांग की।
उद्यानिकी फसलों के नुकसान का भी मिले मुआवजा
kisanon ko rahat : उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान और बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। टमाटर, गोभी वर्गीय सब्जियों, खीरा और लौकी सहित अन्य उद्यानिकी फसलें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने शासन से इन फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण और मूल्यांकन कराकर प्रभावित उद्यानिकी किसानों को भी उचित मुआवजा देने की मांग की।
किसानों को जल्द मिले फसल बीमा क्लेम
kisanon ko rahat : सिंहदेव ने फसल बीमा क्लेम के भुगतान में तेजी लाने की मांग करते हुए कहा कि कई जिलों में निजी बीमा कंपनियों के दबाव में पूरी कृषि भूमि को असिंचित मानकर बीमा किया गया है। उन्होंने सरकार से तूफान से हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराकर किसानों को वास्तविक क्षति के अनुरूप बीमा क्लेम दिलाने की मांग की। साथ ही प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने और पात्र किसानों को बीमा का लाभ दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया।


Read More : दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत
















