रेलवे ने लिया मेगा ब्लॉक, डेढ़ महीने तक प्रभावित रहेगा ट्रेनों का परिचालन; कई ट्रेनें रद्द

0
4
railway ka mega block
railway ka mega block

रायपुर, 29 सितम्बर । railway ka mega block : रेलवे में अधोसंरचना विकास और संरक्षा से जुड़े कार्यों के चलते सीनी-राजखरसावां सेक्शन में करीब डेढ़ महीने तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर टीआरटी मशीन के जरिए ट्रैक नवीनीकरण का काम किया जाएगा।

Table of Contents

रद्द होने वाली ट्रेनों 

railway ka mega block : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अधोसंरचना संबंधी कार्यों के चलते नवंबर 2026 से जनवरी 2027 तक कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद्द करने का निर्णय लिया है।

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस की कई फेरे रद्द

railway ka mega block : टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110) नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को रद्द रहेगी।

नांदेड़-सांतरागाछी और सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस की कई फेरे रद्द

railway ka mega block : नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस (12767) नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी। सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस (12768) नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को रद्द रहेगी।

सांतरागाछी-पुणे हमसफर की दोनों दिशाओं की कई सेवाएं रद्द

railway ka mega block : सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस (20822) नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी। वहीं पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (20821) नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां  

railway ka mega block : रेलवे द्वारा अधोसंरचना कार्यों के चलते दो ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

railway ka mega block : योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग से पुरी जाएगी।

योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का बदला मार्ग

railway ka mega block : वहीं, आरा से चलने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी 2027 में 7 और 14 तारीख को परिवर्तित मार्ग कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी। इस दौरान टाटानगर-गम्हरिया मार्ग को छोड़कर ट्रेन परिवर्तित रूट से संचालित होगी।


Read More : कार्डियक अरेस्ट में हर मिनट अहम,CPR से बच सकती है जान;अम्बेडकर अस्पताल में मरीजों-परिजनों को दिया CPR की ट्रेनिंग