भारत पर 25% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रेड डील से मिलेगी 8% की राहत

0
0
India USA Trade Deal
India USA Trade Deal
नई दिल्ली। 26 नवंबर: India USA Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव पेश किया है।
हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर सहमति बनती है तो भारतीय सामानों पर यह शुल्क घटकर 17 प्रतिशत रह सकता है। प्रस्तावित टैरिफ जनवरी से लागू होने की संभावना जताई जा रही है।
इससे भारतीय निर्यातकों की चिंता बढ़ गई है। सम्भवतः आगे चलकर मारकेट और अन्य चीजों पर भी ये गहरा असर डाले। देखना ये होगा की भारत इस डील को किस तरह से लेता है और अमेरिका की किन-किन शर्तों को मानता है।

India USA Trade Deal: भारत सहित कई देशों पर शुल्क बढ़ाने की योजना

बहुत से रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन ने भारत सहित छह अन्य देशों के उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है।

India USA Trade Deal: वहीं, बांग्लादेश, यूरोपीय संघ, जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर से आयात होने वाले सामानों पर 20 प्रतिशत तक शुल्क लगाने की योजना है। इसके अलावा चीन पर भी 20 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव शामिल है।

अधिक उत्पादन और सस्ते निर्यात पर अमेरिका की चिंता

India USA Trade Deal: ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि कई देश अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग से अधिक उत्पादन कर रहे हैं। इससे वैश्विक बाजार में वस्तुओं की आपूर्ति जरूरत से ज्यादा बढ़ रही है और अमेरिकी उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अमेरिका ने विशेष रूप से चीन के स्टील, इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर उत्पादों के बड़े पैमाने पर निर्यात को इस समस्या की वजह बताया है।

व्यापार समझौता बना राहत का रास्ता

India USA Trade Deal: भारत के लिए इस प्रस्ताव में राहत की संभावना भी रखी गई है। अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक, यदि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बन जाती है तो भारतीय उत्पादों पर प्रस्तावित 25 प्रतिशत टैरिफ घटाकर 17 प्रतिशत किया जा सकता है। यानी समझौता होने की स्थिति में भारत को 8 प्रतिशत की राहत मिल सकती है।

अंतिम दौर की बातचीत के बीच बढ़ी चुनौती

India USA Trade Deal: यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही थी। इससे पहले भी ऐसी आशंका जताई गई थी कि अमेरिका की ओर से नए शुल्क लगाने का फैसला द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को प्रभावित कर सकता है।

India USA Trade Deal: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) की ओर से मार्च में शुरू की गई जांच के बाद यह प्रस्ताव सामने आया है। अब दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत पर व्यापारिक रिश्तों और भारतीय निर्यात के भविष्य की दिशा निर्भर करेगी।

Read More :  देश का पथप्रदर्शक: हमारा संविधान-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी