धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र बचाने नहीं, परिवार बचाने के लिए हो रही रैली

dharamlal kaushik
dharamlal kaushik

बिलासपुर ; 31 अक्टूबर । dharamlal kaushik :  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणदास महंत के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी लोकतंत्र को बंधक बनाकर रखते थे, वे आज लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं। यह जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास है।

Table of Contents

असली वोट चोरी तो कांग्रेस ने दशकों तक की

dharamlal kaushik :  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कौशिक ने कहा कि भाजपा मौलिक अधिकार नहीं छीन रही, बल्कि कांग्रेस के 60 साल के कुशासन में छीने गए अधिकारों को गरीब, आदिवासी और पिछड़ों को वापस दे रही है। असली वोट चोरी तो कांग्रेस ने दशकों तक की है। फर्जी मतदान के दम पर सत्ता हथियाना कांग्रेस की संस्कृति रही है। आज जब चुनाव आयोग और जनता ने इस वोट चोरी पर ताला लगा दिया है, तो राहुल गांधी जी को वोट चोरी का भ्रम हो रहा है।

रैली लोकतंत्र बचाने के लिए नहीं, बल्कि एक परिवार को बचाने के लिए

dharamlal kaushik :  उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली लोकतंत्र बचाने के लिए नहीं, बल्कि एक परिवार को बचाने और अपनी डूबती हुई पार्टी में जान फूंकने के लिए है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में यह रैली नहीं, बल्कि हताश कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन है, जिसे देश की जनता पहले ही नकार चुकी है। चरणदास महंत जी छत्तीसगढ़ की जनता को दिल्ली बुलाने से पहले अपने आप में स्पष्ट कर लीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 5 साल में लोकतंत्र का क्या हाल किया था, जनता भूली नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

dharamlal kaushik :  कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। भाजपा लोकतंत्र को मानती है, संविधान को मानती है और बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलती है।

 

 


Read More : वाड्रफनगर में मनी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती, पैकरा ने गिनाई उपलब्धियां


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार