भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज

MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away
MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away

दुर्ग: 30. October: MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away: दुर्ग के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 साल की उम्र में आज निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है।

निधन की सूचना मिलने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंन्द्र यादव, विधायक ललित चन्द्राकर, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना समेत अन्य नेता अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे।

भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का राजनीतिक सफर कई महत्वपूर्ण पड़ावों से होकर गुजरा

MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away: छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से अपनी पहचान बनाने वाले भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का राजनीतिक सफर कई महत्वपूर्ण पड़ावों से होकर गुजरा है। वे दो बार अहिवारा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए।

पहली बार वर्ष 2008 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना। वर्ष 2023 में 75 वर्ष की आयु में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वे छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के सबसे बुजुर्ग विधायकों में शामिल हुए।

MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away:  उनकी राजनीतिक वरिष्ठता को देखते हुए राज्य सरकार ने अक्टूबर 2025 में उन्हें छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने 25 नवंबर 2025 को मंत्रालय में इस पद का कार्यभार ग्रहण किया।

MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away: 12 अगस्त 1948 को हुआ था जन्म

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का जन्म 12 अगस्त 1948 को छत्तीसगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से प्राप्त की। जानकारी के अनुसार, उन्होंने वर्ष 1985 में एमए और बीएड की डिग्री हासिल की। इसके बाद शासकीय सेवा से जुड़े।

MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away:  सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में सक्रिए हुए।

2008 में पहली बार बने विधायक

MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away: उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से हुई। वर्ष 2008 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में प्रवेश किया। इसके बाद वर्ष 2023 में उन्होंने दोबारा इसी सीट से जीत दर्ज की और छठवीं विधानसभा के सदस्य बने।

संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे कोर्सेवाड़ा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि कोर्सेवाड़ा के निधन की सूचना से वे स्तब्ध हैं।

सरल व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा उनकी विशेष पहचान रही। क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने वाले कोर्सेवाड़ा का निधन हम सभी के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away: मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकसंतप्त परिजनों और उनके सभी स्नेहीजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

विधायक के निधन से भाजपा को हुई अपूरणीय क्षति : किरण सिंह देव

MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने x पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक एवं स्तब्ध कर देने वाला है।

उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा। उनका निधन भाजपा परिवार एवं छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

MLA Domanlal Korsevaṛaa passed Away: ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read More :  गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी ने बताया भक्ति, धर्म और जीवन में त्रिगुण संतुलन का महत्व


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार