डॉ. मीनू पांडेय को ग्लोबल लीडरशिप समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Dr meenu pandey
Dr meenu pandey

नई दिल्ली; 24  अक्टूबर । Dr meenu pandey : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मीनू पांडेय, निदेशक, द्रोणा कॉलेज एवं द्रोणा पब्लिक स्कूल को ग्लोबल लीडरशिप समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया। “लीडरशिप बियॉन्ड बाउंड्रीज़” थीम पर आयोजित इस समिट में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया और दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार एवं सतत विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Table of Contents

AI की आवश्यकताओं विकसित को करने पर जोर

Dr meenu pandey : कार्यक्रम के दौरान “Transforming Education Through Visionary Leadership, AI & Future-Ready Learning” विषय पर विशेष चर्चा हुई। इसमें शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

डॉ. मीनू पांडेय शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाली दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता

Dr meenu pandey : डॉ. मीनू पांडेय को द बिजनेस एसेंट पत्रिका के नवंबर 2025 अंक में भी स्थान दिया गया है, जिसमें उन्हें शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाली दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

Dr meenu pandey : यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व, संस्थागत विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के महत्व को रेखांकित करता है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने विचारों का आदान-प्रदान किया तथा शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में नए अवसरों पर चर्चा की।


Read More :  टेक संगम सम्मेलन से ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ को मिलेगी नई दिशा; CM योगी ने किया LexQ सेंटर का शुभारंभ


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार