मुंबई ; 31 अक्टूबर। halloween : हैलोवीन के मौके पर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी मां और दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की यादों को खास अंदाज में ताजा किया। उन्होंने फिल्म ‘नगीना’ में श्रीदेवी के मशहूर किरदार को रीक्रिएट कर उन्हें अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, जिसमें वह श्रीदेवी के आइकॉनिक नागिन लुक में नजर आ रही हैं।
फिल्म के मशहूर किरदारों का रूप धारण
halloween : जाह्नवी कपूर के इस खास हैलोवीन लुक को और भी दिलचस्प बनाने के लिए उनके दोस्तों ने भी फिल्म के मशहूर किरदारों का रूप धारण किया। ओरी ऋषि कपूर के लुक में नजर आए, जबकि जाह्नवी के दोस्त वैष्णव प्रवीण ने दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी का किरदार निभाया।
जाह्नवी ने तस्वीरों के साथ लिखा कि वह सिनेमा के सबसे यादगार दृश्यों में से एक
halloween : जाह्नवी ने तस्वीरों के साथ लिखा कि वह सिनेमा के सबसे यादगार दृश्यों में से एक को रीक्रिएट करना चाहती थीं। उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी को याद करते हुए कहा कि उनसे ज्यादा आइकॉनिक भला कौन हो सकता है। इस तरह जाह्नवी ने हैलोवीन के बहाने हिंदी सिनेमा के एक यादगार दौर को फिर से जीवंत कर दिया।
जाह्नवी ने श्रीदेवी की यादगार सिनेमाई विरासत
halloween : गौरतलब है कि जाह्नवी का यह अंदाज सिर्फ हैलोवीन सेलिब्रेशन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें अपनी मां श्रीदेवी के प्रति उनका प्यार और पुरानी यादें भी झलक रही हैं। इस मजेदार और खूबसूरत रीक्रिएशन के जरिए जाह्नवी ने श्रीदेवी की यादगार सिनेमाई विरासत को एक बार फिर ताजा कर दिया है।
Read More : आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फ़िल्म, कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार















