रायपुर: 15 अगस्त 2026: Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित हुआ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश भी दिया। समारोह में 17 प्लाटूनों ने भव्य मार्च पास्ट कर देशभक्ति और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
मार्च पास्ट का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विमल कुमार पाठक ने किया, जबकि परेड-टू-आईसी निशांत गौरव कुर्रे रहे। इस वर्ष आमंत्रित वर्ग में बिहार प्रदेश की पुलिस टुकड़ी ने भी परेड में हिस्सा लिया।
परेड में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पुरुष एवं महिला दल, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना के पुरुष एवं महिला दल, एनसीसी बालक-बालिका दल, बैंड प्लाटून, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वाड शामिल रहे।
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: महिला बैगपाइपर बैंड दल की आकर्षक प्रस्तुति ने भी समारोह में विशेष रंग भर दिया।

Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: उत्कृष्ट परेड दलों को किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। केंद्रीय बलों के वर्ग में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टुकड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आईटीबीपी के दल को पांच हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी दूसरे और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। बीएसएफ को तीन हजार रुपये तथा सीआरपीएफ को दो हजार रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। राज्य बलों के वर्ग में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता दल को पांच हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। छत्तीसगढ़ जेल पुलिस का दल दूसरे स्थान पर रहा, जिसे तीन हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल पुरुष दल ने तीसरा स्थान हासिल किया और उसे दो हजार रुपये की नकद राशि तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कंटीजेंट एनसीसी वर्ग में एनसीसी गर्ल्स ने प्रथम और एनसीसी बॉयज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने दोनों दलों के कमांडरों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: इस अवसर पर परेड-टू-आईसी निशांत गौरव कुर्रे, परेड कमांडर विमल कुमार पाठक, महिला बैगपाइपर दल की कमांडर सोनबती ठाकुर, घुड़सवार दल के कमांडर अनिल यादव, श्वान दल के कमांडर राज कपूर सहित परेड प्रस्तुतियों के लिए डॉ. अनुराधा दुबे और मनीष परमानंद को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

घुड़सवार दल के हॉर्स शो ने बांधा समां
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: स्वतंत्रता दिवस समारोह में तीसरी वाहिनी अमलेश्वर के घुड़सवार दल का हॉर्स शो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। दल ने फ्लैग मार्च, टेंट पैगिंग, नेजाबंदी शो, जंपिंग और गैलप राउंड जैसी रोमांचक प्रस्तुतियां दीं।
आरक्षक धनेश्वर कंवर ने अश्व आदित्री पर फ्लैग मार्च किया, जबकि अजय कुमार यादव ने अश्व आभा पर स्टैंडिंग सैल्यूट प्रस्तुत किया। टेंट पैगिंग में अश्व रुद्र, अश्वस्थामा, प्रिंसेस सारा और शक्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अश्व युवराज, अवनि, कावेरी, जूही और ओजस ने शो जंपिंग में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: घुड़सवार दल की प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।
महिला बैगपाइपर बैंड की आकर्षक प्रस्तुति
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड ने समारोह में आकर्षक प्रस्तुति दी। 20वीं भारत रक्षित वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 35 सदस्यों वाले इस बैंड ने क्विक मार्च में इंडिया गेट, केसरिया बाना, हर्ष मेन, शांति सेना और पुलकित हिमालय जैसी धुनें प्रस्तुत कीं।
स्लो मार्च में नवरंगी और तर्शपे रील के साथ ड्रम कॉल की प्रस्तुति दी गई। बैंड के सदस्यों ने सेरेमोनियल मेस बैंड, बेस, टेनर, साइड ड्रम और बैगपाइपर जैसे वाद्ययंत्रों से मनमोहक धुनें बजाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
महिला बैगपाइपर बैंड ने वर्ष 2022 में हरियाणा के पंचकुला स्थित आईटीबीपी के बीटीसी मानू में छह माह का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
वर्ष 2024 में दीमापुर, नागालैंड में आयोजित 25वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में बैंड ने तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद हैदराबाद में आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस पाइप बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दल को गोल्ड मेडल मिला।
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: इसी प्रतियोगिता में सोनबती ठाकुर ने बेस्ट कंडक्टर और पूरे प्लाटून में ऑल राउंडर द बेस्ट का खिताब भी हासिल किया था।

डॉग स्क्वाड ने दिखाई दक्षता और साहस
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ पुलिस के डॉग स्क्वाड ने भी अपनी दक्षता, अनुशासन और सूंघने की अद्भुत क्षमता का रोमांचक प्रदर्शन किया।
स्क्वाड प्रभारी राज कपूर के नेतृत्व में सात विधाओं में प्रशिक्षित श्वानों ने अपने हैंडलर्स के निर्देशों का पालन करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पुलिस डॉग मैक्स ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
प्रशिक्षित श्वानों ने कमल फूल की आकृति में स्वयं को व्यवस्थित कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। गोल रिंग में सिट, डाउन, रेस्ट, स्लीप, रोल और अप जैसे निर्देशों का भी श्वानों ने पूरी दक्षता से पालन किया।
श्वान दुलार, मेरी और शिवा ने जलती हुई आग के बीच बने गोल रिंग से छलांग लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके अलावा प्रशिक्षित श्वानों ने जमीन में दबे विस्फोटक पदार्थों और नारकोटिक सामग्री को तेजी से खोजने का प्रदर्शन किया।
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: कई गंधों के मिश्रण के बीच निर्धारित गंध की पहचान करने और रूमाल सूंघकर संबंधित व्यक्ति को पहचानने की क्षमता का भी प्रदर्शन किया गया।
850 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की लोककला और संस्कृति की झलक
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 850 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं।
प्रस्तुतियों के बीच हुई स्पर्धा में छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग के विद्यार्थियों ने प्रथम, पश्चिम क्षेत्र दुर्ग संभाग के विद्यार्थियों ने द्वितीय और मध्य क्षेत्र रायपुर संभाग के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री ने विजेता दलों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग के 286 छात्र-छात्राओं ने ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हिंद हम सबका अभिमान’ जैसे रिमिक्स गीतों पर देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों ने अपने भावों को कदमों की लय और ऊर्जा में पिरोते हुए राष्ट्रप्रेम की अटूट भावना को जीवंत किया
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: नृत्य और गीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् के 150 वर्षों की तपस्या, मातृभूमि के प्रति अनंत प्रेम और युवा शक्ति से नई ऊंचाइयों को छूते भारत की तस्वीर को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया।
पश्चिम क्षेत्र दुर्ग संभाग के 277 विद्यार्थियों ने ‘सजता, संवरता, निखरता ये देश’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में विभिन्न अवसरों पर होने वाले नृत्यों की सुंदर झलक दिखाई गई। विद्यार्थियों ने अपने भावों को कदमों की लय और ऊर्जा में पिरोते हुए राष्ट्रप्रेम की अटूट भावना को जीवंत किया।
मध्य क्षेत्र रायपुर संभाग के 280 बच्चों ने ‘संकल्प बोल के हम तो निकल पड़े’ फ्यूजन गीत पर मनोरम प्रस्तुति दी। नृत्य और गीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय सैनिकों के शौर्य, त्याग और बलिदान की गाथा को जीवंत किया।
इस तरह रायपुर का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, अनुशासन, साहस, संस्कृति और छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के रंगों से सराबोर रहा।
Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: परेड, घुड़सवार दल, महिला बैगपाइपर बैंड, डॉग स्क्वाड और स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।
Read More : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का लाल किले से राष्ट्र के नाम संबोधन















