प्रयागराज, 1 मई (आईएएनएस)। buddh purnima : जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण के पावन अवसर ‘बुद्ध पूर्णिमा’ पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने रहे हैं। ‘बुद्ध पूर्णिमा’ पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और उत्तराखंड के हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे हैं।
बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी के लिए एकत्रित
buddh purnima : प्रयागराज में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए एकत्रित हुए। एक महिला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “आज बुद्ध पूर्णिमा है। मैं अपनी मां के साथ यहां आई हूं। मेरी मां की इच्छा थी कि हम यहां आकर संगम में पवित्र स्नान करें।

देशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए हम कामना
buddh purnima : सभी देशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए हम कामना करते हैं।” बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक पुजारी ने कहा, “इस पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन जो लोग प्रयागराज आते हैं और संगम या गंगा में पवित्र स्नान करते हैं, साथ ही, भोजन, दान, गाय, वस्त्र, घी आदि अर्पित करते हैं, उनके घर सुख-समृद्धि से भर जाते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा पर संगम में स्नान से पाप भी धुल जाते
buddh purnima : यह एक विशेष अवसर होता है। इस दौरान पितृ भी खुश होते हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर संगम में स्नान से पाप भी धुल जाते हैं।” वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई है। एक श्रद्धालु ने कहा, “गंगा स्नान और दान करने से घरों में सुख और समृद्धि आती है।
हरिद्वार में ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम
buddh purnima : हर किसी को ऐसा करना चाहिए।” हरिद्वार में ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सीओ शिशुपाल नेगी ने कहा कि भारत के विभिन्न हिस्सों से, शहरों और गांवों से, श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान करने आ रहे हैं। लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
buddh purnima : सभी घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती
उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एसएसबी, लोकल इंटेलिजेंट, एटीएस और क्यूआरटी टीमें भी जगह-जगह पर तैनात की गई हैं। –आईएएनएस डीसीएच/
Read More : सू की जेल से रिहा: घर में नजरबंद, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बताया ‘सकारात्मक कदम’
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















