लखनऊ। 3 अक्टूबर: UP mein 15 IAS Officers ka Tabadla: उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।
तबादला सूची में जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों के अलावा पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म, मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन और उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
UP mein 15 IAS Officers ka Tabadla: जौनपुर और मऊ के सीडीओ बदले
शासन के आदेश के अनुसार जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खांडिया को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं मऊ के मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है।
UP mein 15 IAS Officers ka Tabadla लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
आवास एवं विकास परिषद में भी बदलाव
UP mein 15 IAS Officers ka Tabadla: लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद नियुक्त किया गया है।
परिषद के अपर आयुक्त नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक, पीसीएफ बनाया गया है। वहीं पीसीएफ के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्र भूषण को डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
पंचायती राज और पीसीडीएफ में नई जिम्मेदारियां
UP mein 15 IAS Officers ka Tabadla: उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। यूपीईडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक, पंचायती राज नियुक्त किया गया है।
वहीं निदेशक, पंचायती राज अमित कुमार सिंह को स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है। पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक प्रकाश बिन्दु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में भी फेरबदल
UP mein 15 IAS Officers ka Tabadla: माला श्रीवास्तव से निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म का प्रभार हटा दिया गया है। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. उज्ज्वल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है।
वहीं विशेष सचिव एवं अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म जे. रिभा को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दो प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलसचिव भी बदले
UP mein 15 IAS Officers ka Tabadla: शासन ने प्रदेश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में कुलसचिव स्तर पर भी बदलाव किया है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलसचिव अर्चना गहरवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है।
वहीं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की कुलसचिव रीना सिंह को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
Read More : अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ















