गांव के कुओं की स्थिति में होगा सुधार…जल स्तर की हो रहा आकलन- जल दूत एप से होगा संभव

wells
गांव के कुओं की स्थिति में होगा सुधार...जल स्तर की हो रहा आकलन- जल दूत एप से होगा संभव

बीजापुर, संवाददाता नवीन लाटकर |  ग्रामीण क्षेत्रों में कुएं पहले आमजनो के पानी की पूर्ति के मुख्य स्त्रोत थे। धीरे-धीरे समय बदलता गया और कुओं की हालत खराब होती गई। अधिकांश कुएं पट गए और जो बचे उनका जलस्तर काफी नीचे चला गया। जिले में कुओं की स्थिति में सुधार होगा, यह सुधार भारत सरकार के एप जलदूत के माध्यम से संभव किया जाएगा।

जल शक्ति अभियान अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में इस एप के जरिए गांवों में स्थित कुओं के जल स्तर का पता लगाया जाएगा। भू जल स्तर का सही सही आकलन किया जा रहा है। इसके लिए प्रतिवर्ष मानसून पूर्व एवं मानसून के बाद गांव में 3 कुआं का चिन्हांकन कर जल स्तर की स्थिति को नापकर क्षेत्र के भू-जल स्तर में गिरावट का आकलन किया जाना है।

सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत नारायण बंजारे ने बताया कि कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में मानसून के बाद अक्टूबर 2022 में 98 ग्राम पंचायतों के 163 ग्रामों में कुल 264 कुआं के जल-स्तर का आकलन किया गया था। वर्तमान में मानसून के पहले 24 मई से 7 जून तक गांव के कुओं का जल स्तर का माप लिया जावेगा । वर्तमान में अभी कुल 70 कुओं का माप लिया गया है। आकलन के बाद सुधार किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here