कोटवार संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल को भाजपा  का समर्थन

बिलाईगढ़ / महेंद्र जायसवाल
बिलाईगढ़ में स्थित रैनीभाटा मैदान में सोमवार से ही कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ संघ बिलाईगढ़ ने एकत्रित होकर 2 सूत्रीय अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन कर रहे है। वही एसडीएम और तहसीलदार पर मनमानी करने का आरोप भी लगा रहे हैं। विदित हो कि दो सूत्रीय मांग जिसमे 62 वर्ष के कोटवारों को सेवानिवृत्त किया गया है। उन्हें पुनः वापस लिया जाए। और कोटवारों को तहसील में सप्ताह में ड्यूटी लगाई जाती है उसे माह में एक बार किया जाए। इन मांगो को लेकर कोटवार संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ संघ बिलाईगढ़ को अपना समर्थन दिया है।
वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा है कि वर्तमान छत्तीसगढ़ में जो कांग्रेस की सरकार है, वह अहंकार में डूबी हुई है। जबसे प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से पूरे प्रदेश के हर वर्ग चाहे वह किसान हो सरकारी कर्मचारी हो युवा हो माता हो बहन हो सभी वर्ग के लोगों में हताशा और निराशा छा गई है। चुनाव के पहले बड़े-बड़े जो वादे इस सरकार के द्वारा किए गए थे। आज तक उन वादों में से एक वादे को पूरी नहीं कर पा रहे हैं। सरकार को बने 4 वर्ष हुए हैं और पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो चुका है। आज पूरे प्रदेश के सभी शासकीय विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं ऐसे में ही कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ संघ बिलाईगढ़ अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। जालान ने कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ संघ बिलाईगढ़ द्वारा किए जा रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल को भाजपा का समर्थन दिया है। और कहा की कोटवार संघ बिलाईगढ़ के ऊपर शासन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार से अन्याय किया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।
इस अनिश्चित कालीन हड़ताल को भाजपा द्वारा समर्थन देने वालो में सियाराम कहार, द्वारिका साहू, मनोहर सरजाल, रामनारायण देवांगन,धनेश साहू, दीपक सिंघानिया, झाड़ू राम चंद्रा, रेवती चंद्रा, गुड्डा साहू, डॉ. दिनेश लाल, हेतराम साहू, राधा राकेश, सुकदेव साहू, प्रह्लाद डडसेना, गिरवर निराला, बलिराम सांडे, रेशम कुर्रे, कुंजराम पटेल, सतीश रात्रे, अरविंद महिलांगे, सोमेश बंजारे, मयंक अग्रवाल, लालू शर्मा प्रभु जाटवर वकील, डी पी कुर्रे वकील, दूथनाथ साहू, हरिशंकर देवांगन सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here