रायपुर, 9 नवंबर: Minister Chaudhary at Barpali: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के बरपाली में शेड और सीसी रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने सामुदायिक भवन और नए तालाब के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
Minister Chaudhary at Barpali: गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार कार्यों को गति देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास
इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर गांव तक विकास का उजाला पहुंचाने के लिए संकल्पित है। गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
Read More : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय















