Shinzo Abe get Shoted: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला, गोली लगने के शिंजो की धड़कनें बंद

एयरलिफ्ट करते वक्त सांस भी नहीं ले रहे थे, समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है हमलावर

नई दिल्ली

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सूचना मिलते ही जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं। आबे को गोली मारने के बाद हमलावर ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। शिंजो आबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

गोली लगने के बाद सांसें थी बंद

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हमले के बाद वह सांस नहीं ले रहे थे। एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने भी बंद थी। वहीं हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं।

घटना के वक्त क्या कर रहे थे पूर्व पीएम? 
द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व पीएम शिंजो आबे स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नारा शहर में काउंसलर चुनाव के लिए भाषण दे रहे थे। यह रैली नारा शहर के यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास आयोजित की गई थी। पुलिस के मुताबिक दो गाली चली है। इसमें कुछ और लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूर्व पीएम शिंजो आबे को पीठ में गोली लगी है।

शिंजो आबे की धड़कनें बंद, एयरलिफ्ट करते वक्त सांस भी नहीं ले रहे थे

शिंजो आबे पर हमला उस वक्त हुआ जब वह नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।

दस मिनट के अंदर मारी गोली
द जापान टाइम्स के रिपोर्ट योमिउरी शिंबुन घटना के वक्त मौके पर ही थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि पूर्व पीएम शिंजो आबे कार्यक्रम स्थल पर 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे थे। जैसे ही वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के काउंसलर उम्मीदवार का परिचय देने लगे, पीछे से एक युवक ने फायर कर दिया। उस वक्त तेज आवाज सुनाई दी। युवक के पास लंबी ट्यूब जैसा कोई हथियार था।

15 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस
जापान के पत्रकार योमिउरी शिंबुन के अनुसार, पूर्व पीएम को गोली लगने के 15 मिनट बाद वहां एंबुलेंस पहुंची। इससे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तब तक काफी खून बह गया था। बताया जाता है कि आबे की हालत बहुत नाजुक है। दिल का दौरा भी पड़ा है। आबे की उम्र 67 साल है। वह पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है हमलावर

द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिंजो आबे को गोली मारने वाले संदिग्ध आरोपी का नाम तेत्सुया यामागामी है। उसकी उम्र 41 साल है। वह नारा शहर का ही रहने वाला है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि वह जापान के नेवी का पूर्व सैनिक रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here