New exhibition: लंदन में महाराजा रणजीति सिंह की जिंदगी और विरासत पर नयी प्रदर्शनी

New exhibition
New exhibition

लंदन, (भाषा) |  New exhibition: पश्चिोत्तर भारत में 19वीं सदी में सिख साम्राज्य की स्थापना करने वाले महाराजा रणजीत सिंह के जीवन और विरासत पर एक भव्य प्रदर्शनी लंदन के वालेस कलेक्शन संग्रहालय में आयोजित की गई है। इसे दर्शकों के लिए बुधवार को खोला गया।

प्रदर्शनी के माध्यम से महाराज रणजीत सिंह से जुड़े कई अनछुए पहलुओं को जानने का अवसर

New exhibition:‘रणजीति सिंह : सिख, योद्धा और महाराजा’ नाम से लगाई की गई प्रदर्शनी में उनके दरबार, दरबारियों और परिवार के सदस्यों से जुड़ी वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। इनमें से कुछ स्वयं महाराजा और उनकी पत्नियों में सबसे प्रसिद्ध महारानी जींद कौर की वस्तुएं हैं।

New exhibition: लंदन में महाराजा रणजीति सिंह की जिंदगी और विरासत पर नयी प्रदर्शनी


यह भी पढ़ें: South Korea’s : विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी संसदीय चुनावों में 62.5 प्रतिशत वोटों के साथ आगे


 

New exhibition: प्रदर्शनी में 1799 और 1849 के बीच उनके शासनकाल की अवधि से जुड़े हथियार

इसके अलावा प्रदर्शनी में 1799 और 1849 के बीच उनके शासनकाल की अवधि से जुड़े हथियार, प्रमुख सार्वजनिक और निजी संग्रहों से ली गई सिख साम्राज्य की अलंकृत लघु पेंटिंग और उत्कृष्ट आभूषण शामिल हैं।


यह भी पढ़ें: GTF Conclave Awards : ग्लोबल ट्रायम्फ अवार्ड्स 2024 का Successful आयोजन, 200 शीर्ष बिजनेस लीडर और शिक्षक भाग लिए


 

New exhibition: बेहतरीन वस्तुओं के साथ शेर-ए-पंजाब की कहानी बयां करती

प्रदर्शनी के अतिथि संग्रहाध्यक्ष देविंदर तूर ने ‘पीटीआई-भाषा’से कहा, ‘‘इस प्रदर्शनी को जमीन पर उतारने में चार साल का समय लगा है। वालेस कलेक्शन द्वारा प्रदर्शित सिख हथियार और कवच अतीत में झांकने की खिड़की तरह है। साथ ही यह तस्वीरों, वस्त्रों, आभूषणों, उस दौर की बेहतरीन वस्तुओं के साथ शेर-ए-पंजाब की कहानी बयां करती है।’

New exhibition: लंदन में महाराजा रणजीति सिंह की जिंदगी और विरासत पर नयी प्रदर्शनी
लंदन स्थित वालेस कलेक्शन दुनिया में हथियारों और कवच के बेहतरीन संग्रहों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है। पहली बार वालेस कलेक्शन ने सिखों की विरासत को पारंपरिक संगीत के साथ ऐतिहासिक और कलात्मक संदर्भ में प्रस्तुत किया है।

भाषा धीरज पवनेश

(यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए  हिन्द मित्र जिम्मेदार नहीं है. )

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here