PM Modi के सभा में आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस ट्रेलर से टकराई, दो की मौत..सीएम बघेल ने दुख जताया..

PM Modi के सभा में आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस और ट्रेलर में टकराई, दो की मौत.
PM Modi के सभा में आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस और ट्रेलर में टकराई, दो की मौत.

बिलासपुर। पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस बेलतरा के पास हाईवे में खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में दो कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों को गंभीर चोटे आई है। घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से बीजेपी कार्यकर्ता रायपुर जा रहे थे। कार्यकर्ताओं की बस बेलतरा के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ। इस दौरान अधिकतर कार्यकर्ता नींद में थे।

हादसे के बाद बस में चीख – पुकार मच गई। पीछे आ रहे एक अन्य बस के कार्यकर्ताओं ने घायलों की मदद की। साथ ही घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौक पर पहुंच गई। जवानों ने घायलों को तत्काल रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। वहीं, अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस मृत भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके स्वजन तक हादसे की सूचना भेज रही है। बिलासपुर के बेलतरा के समीप हुए हादसे में विश्रामपुर भाजपा मंडल के दो कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। बस में सवार भाजपा नेता जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमदेई निवासी सज्जन राम(30) व रूपदेव सिंह (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।दुर्घटना में बिश्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष व जनपद सदस्य लीलू गुप्ता व ग्राम पंचायत तेलईकछार के उपसरपंच व भाजपा मंडल महामंत्री विशंभर यादव को गंभीर चोट आई है, इन्हें बिलासपुर अपोलो में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताया दुख-

माननीय प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने अंबिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। 2 लोगों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। 3 लोगों के गंभीर घायल एवं 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here