रायपुर, 13 नवम्बर । cancer ki 137 davaon : राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA), भारत सरकार द्वारा कैंसर मरीजों को इलाज के दौरान दवाइयों की कीमतों में राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन नियंत्रण Trade Margin Rationalisation (TMR) लागू किया है। संशोधित कीमतें 9 नवंबर 2026 से से प्रभावशील हैं। छत्तीसगढ़ में भी मरीजों को इसका लाभ दिलाने के लिए औषधि विक्रेताओं, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को नई एमआरपी (MRP) का पालन करने तथा निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
राज्य में संशोधित कीमतों का लाभ कैंसर रोगियों तक
cancer ki 137 davaon : छत्तीसगढ़ राज्य में संशोधित कीमतों का लाभ कैंसर रोगियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से CGPMRU द्वारा संबंधित औषधि विक्रेताओं, अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों को संशोधित MRP का अनुपालन सुनिश्चित करने, मूल्य सूची प्रदर्शित करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि नहीं वसूलने हेतु परिपत्र जारी किया गया है।
आम मरीजों औषधि खरीदते समय MRP की जाँच करें
cancer ki 137 davaon : आम नागरिकों एवं मरीजों से अपील है कि औषधि खरीदते समय MRP की जाँच करें तथा अधिक मूल्य वसूली अथवा औषधि की अनुपलब्धता की शिकायत निम्न माध्यमों से दर्ज कराएं।
शिकायत हेतु संपर्क:
cancer ki 137 davaon : – एनपीपीएहेल्पलाइन NPPA हेल्पलाइन: 1800-111-255
– सीजीपीएमआरयू CGPMRU हेल्पलाइन: 9340595097 सीजीपीएमआरयू
– ई-मेल: cg-pmru@cg.gov.in
– एनपीपीए NPPA ई-मेल: monitoring-nppa@gov.in
जारीकर्ता (सी.जी.पी.एम.आर.यू.) कार्यालय
cancer ki 137 davaon : जारीकर्ता (सी.जी.पी.एम.आर.यू.) कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ ब्लॉक 1, चतुर्थ तल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, पिन – 492002
ई-मेल: cg-pmru@cg.gov.in
Read More : छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
















