मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। periods ek samanya prakriya : भारत में क्रिकेट और क्रिकेटरों की लोकप्रियता किसी भी खेल और खिलाड़ियों से ज्यादा है। यही वजह है कि क्रिकेटरों को सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखा जाता है। इसकी वजह उनकी कही बात का असर बड़े जनमानस पर पड़ना है।
महिलाओं की पीरियड्स (मासिक धर्म) से जुड़ी
periods ek samanya prakriya : मुंबई में महिलाओं की पीरियड्स (मासिक धर्म) से जुड़ी समस्याओं से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने हिस्सा लिया और इस विषय पर सामान्य रूप से चर्चा किए जाने की जरूरत पर बल दिया।
गांव में पीरियड्स के बारे में बातचीत दबी जुबान में होती है
periods ek samanya prakriya : मंधाना ने कहा, “गांव में पीरियड्स के बारे में बातचीत दबी जुबान में होती है। इसे छुपाया जाता है, जबकि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस पर बिना झिझक के चर्चा की जानी चाहिए। मैं अपनी तरफ से हर प्रयास करूंगी कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर जागरूकता फैले और चीजें सामान्य हो।”
गांव-गांव में पीरियड्स जागरूकता संबंधी अभियान
periods ek samanya prakriya : भारतीय उपकप्तान ने संबंधित संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे इस कार्यक्रम से जुड़कर अच्छा महसूस हो रहा है। यह काफी रोमांचक है। संस्था द्वारा गांव-गांव में पीरियड्स जागरूकता संबंधी कई अभियान चल रही हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि ये कार्यक्रम यूं ही चलता रहेगा और मेरी जरूरत जहां भी होगी मैं आउंगी। हम मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में कार्य करते रहेंगे।
जीरो पीरियड को बढ़ावा देना
periods ek samanya prakriya : हमारा लक्ष्य जीरो पीरियड को बढ़ावा देना है। इस दौरान मंधाना उन स्कूली छात्राओं से मिलीं, जो क्रिकेट खेलती हैं। इस पर उन्होंने कहा, “छोटे-छोटे बच्चों से मिलना और उनसे बातें करना काफी रोमांचक था। लंबे समय बाद स्कूल में आने का मौका मिला। मुझे अपने स्कूल के दिन याद आ गए।”
क्रिकेट को गंभीरता से लें
periods ek samanya prakriya : छात्राओं को आप क्या संदेश देती हैं? इस पर भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज ने कहा, “मैं उनसे कहती हूं कि क्रिकेट को गंभीरता से लें। इसमें बेहतर करियर बनाया जा सकता है। खेल में करियर बनाने के लिए कठिन मेहनत जरूरी है और उसका आनंद लेना भी जरूरी है। मैंने यही किया है। मैं हर किसी को सलाह दूंगी कि अपने जीवन में खेल को शामिल करें। फिटनेस के लिए यह बहुत जरूरी है।”
महिला टी20 विश्व कप 2026
periods ek samanya prakriya : महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड में 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाना है। विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तैयारी के बारे में मंधाना ने कहा, “टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के बारे में मंधाना ने कहा कि हम काफी लंबे समय से विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। सभी लड़कियां कड़ी मेहनत कर रही हैं। हमारी कोशिश बेहतर प्रदर्शन करना और विश्व कप जीतना है।” –आईएएनएस पीएके
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















