रायपुर स्मार्ट सिटी देश के 10 स्मार्ट शहरों में चयनित; केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की सुगम्यतापूर्ण शहरों की पहल हेतु चयनित

Now Selected 10 Smart Cities In A
Now Selected 10 Smart Cities In A

रायपुर 9 जनवरी | Now Selected 10 Smart Cities In A : रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की सुगम्यतापूर्ण शहरों की पहल में चुना गया है। 100 स्मार्ट शहरों में से 10 शहरों का चयन किया गया है। रायपुर उनमें से एक है। अन्य 9 शहर लखनऊ, वाराणसी, पुणे, चंडीगढ़, देहरादून, जबलपुर, सागर, सतना, बेलगावी हैं।

Now Selected 10 Smart Cities In A : रायपुर स्मार्ट सिटी देश के 10 स्मार्ट शहरों में चयनित; केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की सुगम्यतापूर्ण शहरों की पहल हेतु चयनित
Now Selected 10 Smart Cities In A : रायपुर स्मार्ट सिटी देश के 10 स्मार्ट शहरों में चयनित; केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की सुगम्यतापूर्ण शहरों की पहल हेतु चयनित

दिव्यांगों के लिये सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुगम्य बनाने की प्राथमिकता

Now Selected 10 Smart Cities In A : विगत 8 जनवरी को इस पहल का शुभारंभ और सम्मान समारोह नई दिल्ली में राज्य मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव राहुल कपूर भी शामिल थे। इस पहल के तहत दिव्यांगों के लिए सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुगम्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और शहरों की मदद की जाएगी।

Now Selected 10 Smart Cities In A : स्मार्ट सिटी के नगरवासियों को हार्दिक बधाई दी

रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की सुगम्यतापूर्ण शहरों की पहल में 100 स्मार्ट शहरों में से 10 स्मार्ट शहरों के चयन में सम्मिलित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवाल सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं सभी नगरवासियों को हार्दिक बधाई दी है।


यह भी पढ़ें:  रायपुर नगर निगम द्वारा निःशुल्क टेक्सटाईल प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ; छत्तीसगढ़ का पहला नगरीय निकाय


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here